{"_id":"67a12b266fdd560195017a0c","slug":"vande-bharat-will-run-from-ayodhya-to-varanasi-from-the-first-week-of-march-bareilly-news-c-4-lko1064-573693-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मार्च के पहले सप्ताह से अयोध्या होकर वाराणसी तक चलेगी वंदे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मार्च के पहले सप्ताह से अयोध्या होकर वाराणसी तक चलेगी वंदे भारत
विज्ञापन
बरेली। मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस का अयोध्या होते हुए वाराणसी तक संचालन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। दो महीने पहले इस ट्रेन को वाराणसी तक विस्तार दे दिया गया था, लेकिन वाराणसी तक संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है।
संचालन शुरू होने के बाद से ही 22490-89 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस घाटे में चल रही है। इस ट्रेन में सीटें खाली रह जाती हैं और दूसरी ओर 22545-46 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। दो महीने पहले मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक विस्तार देने के साथ सारिणी भी जारी कर दी गई।
22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत के बरेली आगमन के समय में बदलाव नहीं होगा, लेकिन 22489 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत के बरेली आने का समय बदल गया। अब तक यह ट्रेन लखनऊ से 2:45 बजे चलने के बाद शाम 6:04 बजे बरेली आती है। वाराणसी तक विस्तार के बाद 22489 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत सुबह 9:10 बजे वाराणसी से चलने के बाद, शाम 5:15 बजे बरेली आएगी। इसके बाद शाम 6:50 बजे मुरादाबाद और रात 9:05 बजे मेरठ पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मार्च से इस ट्रेन को वाराणसी तक चलाए जाने की योजना है। संवाद