फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat will run between Prayagraj-Saharanpur before Diwali

Vande Bharat: दीपावली से पहले प्रयागराज-सहारनपुर के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, अगले महीने हो सकता है ट्रायल

Mon, 08 Jul 2024 07:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 07:44 AM IST
सार

रोजा जंक्शन का मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए स्पीड ट्रायल किया जाएगा। अगर सबकुछ सही रहा तो दिवाली से पहले इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। 
 

विज्ञापन
Vande Bharat will run between Prayagraj-Saharanpur before Diwali
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली से पहले बरेली होते हुए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। अगले माह रोजा जंक्शन का मेगा ब्लॉक खत्म होने के बाद प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए स्पीड ट्रायल किया जाएगा। स्पीड ट्रायल के लिए बरेली से वाया हरदोई और वाया सीतापुर रूट तय किए गए हैं।

विज्ञापन


देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मार्च में शुरू हुआ था। इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। ऑक्यूपेंसी के मामले में भी यह ट्रेन लगातार बढ़त बना रही है। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर और रामपुर में नहीं है। प्रयागराज-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को यहां भी ठहराव दिया जाएगा। इस साल के अंत तक कुछ अन्य रूटों पर भी वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम, लालकुआं, टनकपुर स्टेशनों से भी अलग-अलग दिशाओं में वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली से पहले कुछ रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस चार दिन रहेगी निरस्त
रोजा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को एक अगस्त से छह अगस्त तक निरस्त किया गया था। अब इसको एक अगस्त को बहाल करते हुए दो घंटे 15 मिनट और दो अगस्त को तीन घंटे की देरी से चलाया जाएगा। तीन से छह अगस्त तक यह ट्रेन निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed