फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat via Bareilly will be operational by the end of the year

UP News: आगरा-मथुरा का सफर होगा आसान, बरेली होते हुए तीसरी वंदे भारत का संचालन साल के अंत तक

Wed, 23 Jul 2025 07:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 07:08 AM IST
सार

उत्तराखंड व रुहेलखंड क्षेत्रवासियों को इस साल वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिल सकता है। यह ट्रेन बरेली होते हुए उत्तराखंड के रामनगर से जयपुर तक चलेगी। साल के अंत में इसका संचालन शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन
Vande Bharat via Bareilly will be operational by the end of the year
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली होते हुए तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगा। यह सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन उत्तराखंड को मथुरा, आगरा और राजस्थान के जयपुर से जोड़ेगी। रामनगर, काठगोदाम व लालकुआं से बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा होते हुए जयपुर रूट का सर्वे पहले ही हो चुका है। पिछले महीनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध के बाद टनकपुर-आगरा-जयपुर औ टनकपुर-बरेली-दिल्ली रूट का भी सर्वे किया गया है।

विज्ञापन


बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार भी दे दिया गया है। यह गाड़ी 27 अगस्त से मेरठ-वाराणसी के बीच चलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: प्रेमिका से बेटे ने किया निकाह... दो दिन बाद पिता भी ले आया अपनी दुल्हन; पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने इसी साल अप-डाउन सप्ताह में एक-एक दिन 15019-20 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है। देहरादून से दिल्ली और लखनऊ के लिए पर्याप्त गाड़ियां हैं, लेकिन रामपुर, टनकपुर, काठगोदाम, लालकुआं से मथुरा, आगरा, जयपुर, भरतपुर के लिए गाड़ियों की संख्या सीमित है। इन मार्गों पर कोई सेमी हाई स्पीड ट्रेन भी नहीं है।

मई में हुई थी रेलवे के अधिकारियों की बैठक 
उत्तराखंड के अधिकारियों ने मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के डीआरएम समेत अधिकारियों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर मई में बैठक की थी। अधिकारियों ने लालकुआं-दिल्ली, लालकुआं-कानपुर, रामनगर-आगरा-जयपुर, रामनगर-दिल्ली, टनकपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के विकल्प रखे थे।

उत्तराखंड के यह सभी जिले कुमाऊं रीजन के हैं। पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां रेल कनेक्टिविटी सीमित है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि रूट का सर्वे किया जा चुका है। इस साल के अंत तक संचालन को बोर्ड की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed