फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat Express will run six days a week between Lucknow-Derahdun

Vande Bharat: लखनऊ-देहरादून के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sat, 09 Mar 2024 08:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 09 Mar 2024 08:13 AM IST
सार

बरेली होते हुए लखनऊ और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद काफी समय से चल रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Vande Bharat Express will run six days a week between Lucknow-Derahdun
Vande Bharat - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

लखनऊ-देहरादून-लखनऊ के बीच सप्ताह में छह दिन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी समयसारिणी जारी कर दी है। देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हरिद्वार, मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर होगा। यह ट्रेन आठ घंटे में लखनऊ-देहरादून के बीच 750 किमी की दूरी तय करेगी। अभी इसके संचालन की तिथि घोषित नहीं की गई है। लोकसभा चुनाव से पहले इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बरेली होते हुए लखनऊ और दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद काफी समय से चल रही थी। इस ट्रेन के संचालन के लिए दिल्ली-लखनऊ, देहरादून-लखनऊ, सहारनपुर-लखनऊ, रामनगर-अयोध्या रूटों का सर्वे किया गया था। इसमें देहरादून-लखनऊ रूट को सबसे मुफीद माना गया था, लेकिन बरेली-लखनऊ के बीच रेल ट्रैक पर ट्रेनों की औसत रफ्तार कम होने के कारण मामला फंसा हुआ था।
विज्ञापन


शाम 7:03 बजे बरेली पहुंचेगी ट्रेन 
वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से अपराह्न 2:45 बजे चलने के बाद 3:26 बजे हरिद्वार, 5:40 बजे मुरादाबाद, शाम 7:03 बजे बरेली आएगी। बरेली जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव होगा। बरेली से चलने के बाद रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 5:15 बजे चलने के बाद 8:33 बजे बरेली आएगी। 9:52 बजे मुरादाबाद और अपराह्न 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए आलमनगर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार और देहरादून के बीच 13 ट्रेनों के आवागमन में पांच से 10 मिनट तक का फेरबदल किया गया है। इनमें से कुछ ट्रेनों को वंदे भारत एक्सप्रेस कनेक्टविटी भी देगी।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। समयसारिणी तय हो चुकी है। अप-डाउन सप्ताह में छह दिन इसका संचालन होगा। संचालन की तिथि भी जल्द घोषित कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed