फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat Express will run six days a week between Dehradun-Lucknow

Vande Bharat: देहरादून-लखनऊ के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, नंबर और शेड्यूल जारी

Sat, 16 Mar 2024 07:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2024 07:22 AM IST
सार

सोमवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। रेलवे ने ट्रेन का नंबर और समयसारणी जारी कर दी है। 26 मार्च से इसका संचालन नियमित होगा। 

विज्ञापन
Vande Bharat Express will run six days a week between Dehradun-Lucknow
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 26 मार्च से नियमित होगा। सोमवार को छोड़कर यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। शुक्रवार को रेलवे ने ट्रेन का नंबर और समयसारणी जारी कर दी। 20 मार्च से वंदे भारत एक्सप्रेस के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


देहरादून-लखनऊ-देहरादून के बीच 12 मार्च को अस्थायी नंबर से वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन हुआ था। इसके बाद ट्रेन के संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति थी। शुक्रवार को रेलवे ने ट्रेन के नियमित संचालन की आधिकारिक सूचना और परिवर्तित शेड्यूल जारी कर दिया।
विज्ञापन


22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च को सुबह 5:15 बजे लखनऊ से चलने के बाद 8:33 बजे बरेली आएगी। सुबह 9:52 बजे मुरादाबाद, दोपहर 12:13 बजे हरिद्वार और 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 2:45 बजे चलने के बाद 3:29 बजे हरिद्वार, 5:40 बजे मुरादाबाद और शाम 7:03 बजे बरेली आएगी और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में आठ कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed