Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Valmiki fair will give the message of vocal for local and environmental protection.

Bareilly News: वोकल फॉर लोकल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा वाल्मीकि मेला

Sun, 05 Oct 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Valmiki fair will give the message of vocal for local and environmental protection.
अभिनेता सुनील पाल, मुकेश भारती व मंजू भारती करेंगी दर्शकों का मनोरंजन
विज्ञापन

बरेली। 45वां वाल्मीकि सद्भावना मेला छह से आठ अक्तूबर तक माधोबाड़ी में लगाया जाएगा। इस बार मेले को पॉलिथीन मुक्त रखते हुए पर्यावरण संरक्षण व वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया जाएगा। शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में मेला अध्यक्ष मनोज थपलियाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 44 साल से वाल्मीकि मेला लगाया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण स्टार नाइट होगी। इसमें हास्य अभिनेता सुनील पाल दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। बॉलीवुड अभिनेता मुकेश भारती, फिल्म निर्माता एवं अभिनेत्री मंजू भारती भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें सैकड़ों प्रतिभागी भाग लेंगे। वृंदावन का ग्रुप श्रीकृष्ण लीला की भक्तिमय नाट्य प्रस्तुति देगा। दिल्ली का एबी डांस ग्रुप, हरनीत-करन सिंह द्वारा भारतीय परिधानों से सुसज्जित फैशन शो और अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन

मेले में सर्व समाज के सौ से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, मिक्की माउस, खिलौनौं की दुकानें, खान-पान व महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन सहित 50 से अधिक स्टाल भी लगाए जाएगेे। इस दौरान संरक्षक दक्ष शर्मा पाराशर, राजेंद्र गुप्ता, आकाश पुष्कर, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, डॉ. नरेंद्र गंगवार, योगेश कुमार, सुनील दत्त, कवल विग, तरुण गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed