{"_id":"6123f67f8ebc3e7a157ea1f5","slug":"vaccine-schedule-next-three-days-bareilly-news-bly457209454","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन दिन का वैक्सीन शिड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन दिन का वैक्सीन शिड्यूल जारी
विज्ञापन
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला
- फोटो : अमर उजाला
बरेली। कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के क्रम में सोमवार को जिला प्रतिरक्षण कार्यालय की ओर से अगले तीन दिन का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत प्रतिदिन करीब 12 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविशील्ड और कोवाक्सिन वैक्सीन के लिए केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वर्कप्लेस के लिए जारी शेड्यूल में अलग-अलग दिन कुछ केंद्र बदले गए हैं।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि यूपीएचसी इज्जतनगर, सिविल लाइंस, महिला अस्पताल, सीबीगंज, जाटवपुरा, जगतपुर, सुभाषनगर में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगेगी। इसके अतिरिक्त सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी आदि पर कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी। वर्कप्लेस पर अगले तीन दिन नव देवी मंदिर गढै़या के पास पार्षद के कैंप ऑफिस, गांधीनगर कैंप कार्यालय, ईसीएचएस पीसी क्लिनिक, आरटीओ कार्यालय, आईवीआरआई में वैक्सीन लगेगी। इसके अतिरिक्त 24 को रेलवे लाइन शिव मंदिर रोठा अटरिया में, 25 को कैंप ऑफिस तुलाशेरपुर, कैंप ऑफिस जगतपुर चौराहा, 26 को आश्रय गृह हजियापुर, एयरफोर्स, त्रिलोक विहार बानखाना फ्यूचर किड्स स्कूल, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
13685 लोगों को लगाई गई वैक्सीन
अभियान के तहत सोमवार को 69 सत्र में 13685 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 14 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 7127, 45 पार के 4030 और 2528 लोगों को कोवाक्सिन वैक्सीन लगी। जो लक्ष्य के सापेक्ष 97.75 फीसदी रहा। अधिकारियों ने वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन