{"_id":"6281396d093c2b0aba544aee","slug":"vaccination-improved-rank-from-12-to-17-backward-in-18-plus-age-group-bareilly-news-bly4849096136","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: 12 से 17 आयु वर्ग में सुधरी जिले की रैंक, 18 से अधिक आयु वर्ग में पिछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: 12 से 17 आयु वर्ग में सुधरी जिले की रैंक, 18 से अधिक आयु वर्ग में पिछड़े
विज्ञापन
अस्पताल में टीका लगवाती महिला। फाइल फोटो
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना टीकाकरण मामले में अलग-अलग आयु वर्ग में प्रदेश स्तर पर रैंक सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दूसरे टीके को लेकर जिले की प्रदेश स्तर पर रैंक खराब हुई है। बदायूं प्रदेश में 35 वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि पड़ोसी जिले शाहजहांपुर ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। 12 से 14 आयु वर्ग के पहले टीके में बदायूं प्रदेश में 18 वें और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 30 वें स्थान पर है। इन दोनों आयु वर्ग का टीकाकरण काफी बाद में शुरू हुआ था। ऐसे में अब दूसरे टीके का समय पूरा होने लगा है।
जिले में कुल टीकाकरण की बात करें तो अब तक सभी आयु वर्ग के 27.25 लाख लोगों को पहला और 21.14 लाख लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। 15 से 17 आयु वर्ग में 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के सापेक्ष 97 फीसदी टीकाकरण के साथ बदायूं प्रदेश में 30 वें स्थान पर है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 1.32 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष अब तक 87 फीसदी टीकाकरण के साथ बदायूं प्रदेश में 18 वें स्थान पर है। अब तक 82 फीसदी किशोर-किशोरियों और करीब नौ फीसदी बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। इस आयु वर्ग का टीकाकरण 16 मार्च से शुरू हुआ था। शासन ने 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग में टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका।
जिले की स्थिति 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ठीक नहीं है। इस आयु वर्ग में पहले टीके का लक्ष्य तो हासिल कर लिया गया है, लेकिन दूसरे टीके में मामले में 87 प्रतिशत प्रगति के साथ बदायूं प्रदेश में 35 वें स्थान पर है। करीब 13 फीसदी ऐसे लोग हैं जिनको दूसरा टीका लगाया जाना है। इनकी संख्या 5.50 लाख से अधिक है। शासन ने मई में शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पांच से 12 वर्ष के बच्चों का शुरू होना है टीकाकरण
- स्वास्थ्य विभाग को पिछले दिनों 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद इस आयु वर्ग के टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी है। दरअसल, पांच से 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू होना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले में 82 हजार से ज्यादा बच्चों का ब्योरा भी जुटा चुका है। 12 से 14 वर्ष के शत प्रतिशत बच्चों का पहला टीका लगाए जाने के साथ ही पांच से 12 वर्ष आयु वर्ग का भी टीकाकरण शुरू होना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग होमवर्क करने के साथ ही 12 से 14 वर्ष के शत प्रतिशत बच्चों को टीका लगाने की कवायद में जुटा है।
पहले टीके की बात करें तो 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में 87 फीसदी प्रगति के साथ बदायूं प्रदेश में 18 वें स्थान पर है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 97 प्रतिशत प्रगति के साथ 30 वें स्थान पर है। दूसरे टीके के मामले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बदायूं की रैंक खराब है। प्रदेश में बदायूं 35 वें स्थान पर है, जबकि पड़ोसी जिला शाहजहांपुर ने शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस आयु वर्ग में अब भी 5.50 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा टीका लगाया जाना है।
-डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ/नोडल अधिकारी टीकाकरण