फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarayani Mela from January 13th in Bareilly

Bareilly News: उत्तरायणी मेला 13 जनवरी से ... बरेली क्लब मैदान पर तीन दिन बिखरेगी पहाड़ की छटा

Wed, 05 Nov 2025 10:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Nov 2025 10:38 PM IST
सार

बरेली में उत्तरायणी मेला इस बार 13 जनवरी से शुरू होगा। बरेली क्लब के मैदान में तीन दिन तक इसका आयोजन होगा। इसे लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
Uttarayani Mela from January 13th in Bareilly
उत्तरायणी मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उत्तरायणी जन कल्याण समिति की आम सभा बुधवार को खुशहाली सभागार में अध्यक्ष अमित पंत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें 30वें उत्तरायणी मेला 2026 की तैयारियों पर चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि इस बार मेले का आयोजन 13,14 व 15 जनवरी 2026 को बरेली क्लब मैदान पर होगा।

विज्ञापन


सभा में महामंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि उत्तरायणी संस्कृति से ओतप्रोत यह मेला भव्य और शानदार तरीके से लगाया जाएगा। कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट ने बताया कि अब तक लगभग 90 स्टॉल बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन


सांस्कृतिक प्रभारी पूरन दानू के अनुसार इस बार मेले में उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। लोकप्रिय कलाकारों को मेले का निमंत्रण दिया जा चुका है। ऑडिटर कैलाश पांडेय ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला प्रभारी चंदन नेगी ने मेले की रूपरेखा बताई। सभा में मुकुल भट्ट, विनोद जोशी, तारा जोशी, भुवन पांडेय, रमेश शर्मा, आनंद रतूड़ी, देवेंद्र रावत, कुंवर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed