{"_id":"5c3b9b6dbdec2273724c36ba","slug":"uttarayani-fair-was-organized-in-bareilly-under-amar-ujala-aparajita-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत पहाड़ की बेटियों के संघर्ष को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत पहाड़ की बेटियों के संघर्ष को सलाम
Mon, 14 Jan 2019 01:41 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता अभियान में महिलाओं का सस्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नारी सम्मान से जुड़े सरोकारों के साथ शुरू हुए अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत 100 मिलियन स्माइल्स का कारवां रविवार को बरेली क्लब के मैदान पर आयोजित उत्तरायणी मेले में पहुंचा। 17 जनवरी को अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे अमर उजाला की ओर से यहां पर्वतीय समाज की उन 14 महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने दम पर अलग-अलग क्षेत्रों में न सिर्फ अपनी पहचान बनाई बल्कि समाज के किसी न किसी तबके के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान किया है।
विज्ञापन
उत्तरायणी मेले के मंच पर डीआईजी राजेश कुमार पांडेय के हाथों सम्मानित हुईं इन अपराजिताओं में जवाहर नवोदय विद्यालय चौबारी की प्रिंसिपल रहीं और फिर डिप्टी कमिश्नर बनीं डॉ. वीना डंगवाल, बिशप कोनराड स्कूल में शिक्षिका रहीं रीटा डंगवाल, भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हॉकी खिलाड़ी रजनी जोशी, सोशल वर्कर सुधा रावत, कैंसर पीड़ित होने के बावजूद अपनी पहचान बनाने वाली दुर्गा जोशी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन