फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand police demolished our houses beat up children and the elderly

UP: 'उत्तराखंड पुलिस ने हमारे घर तोड़े, बच्चों-बुजुर्गों को पीटा', आठ महिलाओं ने फतेहगंज थाने में दीं तहरीर

Tue, 11 Mar 2025 10:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 10:18 PM IST
सार

थाने आई आठ तहरीरों में फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय निवासी नाजिरा की तहरीर भी थी। नाजिरा ने बताया कि पुलिस जबरन गेट तोड़कर घर में घुस आई और तलाशी में कुछ नहीं मिलने पर पति नईम, देवर वसीम और बेटे मुशीर को ले गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand police demolished our houses beat up children and the elderly
महिलाओं ने फतेहगंज थाने में दीं तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस की दबिश और तस्कर न मिलने पर मारपीट व तोड़फोड़ के खिलाफ करीब आठ महिलाओं ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में तहरीर दी। एसएसपी ने मामले में सीओ हाईवे को जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सोमवार तड़के पुलिस फोर्स के साथ फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में छापा मारा था। इस दौरान एक भी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस ने इसका गुस्सा बुजुर्गों, महिलाओं और निर्दोष लोगों पर निकाला। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अभद्रता की और उनके घर में तोड़फोड़ कर दी। पूछताछ के बाद पकड़े गए कुल 16 लोगों में से 15 को छोड़ दिया गया, अब उनके परिवारों की महिलाओं ने उत्तराखंड पुलिस पर आरोप लगाकर फतेहगंज पश्चिमी थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


थाने आई आठ तहरीरों में फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय निवासी नाजिरा की तहरीर भी थी। नाजिरा ने बताया कि पुलिस जबरन गेट तोड़कर घर में घुस आई और तलाशी में कुछ नहीं मिलने पर पति नईम, देवर वसीम और बेटे मुशीर को ले गई। अल्ला रक्खी के बेटे जाकिर हुसैन को भी पुलिस इसी अंदाज में ले गई। वार्ड 13 निवासी नन्ही के मुताबिक पुलिस गाली देते हुए घर में घुसी और उनके बेटे आलम को ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 13 की सुनीदा ने बताया कि 10 मार्च की सुबह पुलिस गेट तोड़कर घुसी और घर का सारा सामान फेंक दिया। बेटे दानिश को जबरन गाड़ी में डालकर ले गई। इसी तरह का बर्ताव अगरास के युवक प्रमोद कुमार, नीरज कुमार और 55 वर्षीय रोशनलाल के साथ किया गया। इन सभी लोगों ने फतेहगंज थाने में तहरीर देकर उत्तराखंंड पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि उन लोगों के खिलाफ किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं है और न ही वे लोग किसी तरह का अपराध करते हैं तो उनके साथ गलत सलूक आखिर क्यों किया गया।


फतेहगंज पश्चिमी थाने में करीब आठ लोगों ने तहरीर दी है। उत्तराखंड पुलिस की टीम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में सीओ हाईवे को जांच दी गई है। बरेली पुलिस इस मामले में शासन व उच्च अधिकारियों के संपर्क में है, उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed