Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand Foundation Day celebrations were filled with the vibrant colors of folk culture.

Bareilly News: लोक संस्कृति के रंगों से भरा रहा उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह

Tue, 17 Nov 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 17 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Foundation Day celebrations were filled with the vibrant colors of folk culture.
बरेली। 26वें उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को नेहरू युवा केंद्र में पर्वतीय समाज बरेली की ओर से आयोजन हुआ। इसमें उत्तराखंड की परंपराओं और संगीत की मनमोहक झलक देखने को मिली। समारोह लोक संस्कृति के रंगों से भरा रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आत्मिक शांति का स्थान है। दूसरे सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का लगातार आयोजन होते रहने पर जोर दिया। उत्तराखंड को देवताओं की भूमि बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं।
विज्ञापन

मां नैना सांस्कृतिक एवं जनकल्याण समिति खटीमा की टीम ने लोक गायक पुष्कर महर के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड के पारंपरिक गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। लोक गायिका बबीता देवी ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में पहाड़ी संगीत की गूंज रही। पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र दियोलिया ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। वरिष्ठ सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने आयोजन के उद्देश्य बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांस्कृतिक लोकगायक प्रभारी पूरन दानू, उपाध्यक्ष व पूर्व कैंट सभासद मदन सिंह बिष्ट, दीपक राणा, मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत, जीत सिंह वोहरा, सोमा परिहार, नंदिनी अधिकारी, इंद्र सिंह बिष्ट, रमेश शर्मा, तारा जोशी, पुष्कर सिंह बोहरा आदि उपस्थित रहे।
ये हुए सम्मानित -
इस मौके पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी गोपाल दत्त अमोला, भूपाल सिंह बजेठा और भुवन चंद्र हरबोला को सम्मानित किया गया। युवा वैज्ञानिक रक्षित भट्ट को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया गया। आकाशवाणी बरेली के कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव, समाजसेवी नंदा राणा और फिल्म निर्देशक, अभिनेता व आरजे देवेंद्र रावत समेत अन्य को सम्मानित किया गया।

दूसरे घर जैसा है बरेली : नीतू पांडे
मुंबई से कार्यक्रम में आईं फिल्म अभिनेत्री नीतू पांडे ने पत्रकार वार्ता में फिल्म और थिएटर के सवाल पर बताया कि दोनों विधाओं में काफी फर्क है। कहा, मैं खुद थिएटर से आती हूं। थिएटर में रीटेक की कोई गुंजाइश नहीं होती, वहां दर्शकों के सामने ही प्रस्तुति देनी होती है। उनके अनुभव का अंदाजा कलाकार को तुरंत लग जाता है। उन्होंने थिएटर को कलाकार की वास्तविक प्रतिभा और अभिनय क्षमता की कसौटी बताया। कहा कि बरेली अपने दूसरे घर की तरह लगता है। यहां आकर अपनापन महसूस होता है। पहले भी आ चुकी हैं। नीतू पांडे ने अब तक सत्यमेव जयते, मैं मेरी पत्नी और वो, बाबर, अंदाज-2, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, इमली आदि फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed