फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh news minor girl thrown in front of train after sexual harassment in Bareilly

बदायूं में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी को बरेली में ट्रेन से फेंका, पैर कटने से मौत

Wed, 11 Sep 2019 10:58 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 11 Sep 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh news minor girl thrown in front of train after sexual harassment in Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
बदायूं जिले के कछला में सामूहिक दुष्कर्म के बाद ट्रेन के आगे फेंकी गई किशोरी की बरेली जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसके पिता ने उझानी कोतवाली की कछला चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि आरोपियों ने रात भर सामूहिक दुष्कर्म के बाद सुबह बेटी को ट्रेन के आगे फेंक दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आज तक उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी, बल्कि रात में ही दूसरी लड़की के साथ पकड़े गए एक आरोपी को बीस हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। बदायूं पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


बदायूं जिला अस्पताल से 16 साल की लड़की को बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसका एक पैर बिल्कुल अलग था तो दूसरा पैर भी एड़ी से कटा हुआ था। 

किशोरी ने कुछ दिन पहले पत्रकारों को जो बयान दिया, उसी को किशोरी की मौत के बाद मंगलवार शाम पिता ने दोहराया। बताया कि पांच सितंबर की शाम वे पत्नी के संग ससुराल चले गए थे। उनकी दोनों बेटियां शौच को खेतों में गई थीं। वहां क्षेत्र के ही दो युवक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सात साल की छोटी बेटी को भगा दिया और 16 साल की बेटी को गन्ने के खेत में खींच ले गए। रात भर उससे दुष्कर्म के बाद सुबह साढ़े पांच बजे उसे डिग्री कॉलेज के पास पटरी पर इंजन के सामने डाल दिया। 

आरोप था कि इन्हीं में से एक आरोपी रात को पुलिस ने पकड़कर रुपये लेकर छोड़ दिया। उन्होंने बेटी को भर्ती कराकर 7 सितंबर को कछला चौकी पर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आज तक रिपोर्ट नहीं लिखी। उनसे कहा जा रहा था कि इलाज कराकर लौटोगे तो कार्रवाई कर देंगे।

उझानी कोतवाल विनोद कुमार चाहर का कहना था कि किशोरी को उझानी पुलिस ने ही भर्ती कराया था। पहले किशोरी ने घर से गुस्से में आकर खुद ही ट्रेन के आगे कूदने का आरोप लगाया था बाद में उसके बयान बदल गए। 

उसके पिता ने बाद में तहरीर देने को कहा। बदायूं के एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने भी तहरीर न मिलने की बात कही। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, उन्होंने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed