फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   uttar pradesh four year old girl dead body found in field at Badayun

यूपी: बाजरे के खेत में ऐसे हाल में मिला चार साल की मासूम का शव, देखकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 11 Nov 2018 02:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Sun, 11 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh four year old girl dead body found in field at Badayun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
4 साल की एक मासूम बच्ची अपने घर से 4 दिन से लापता थी। एक खेत में उसका शव ऐसे हाल में मिले देखकर परिजन और पुलिस सिहर उठी।  घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। दरिंदों ने चार साल की बच्ची को अगवा करने के बाद गला घोंटकर मार डाला। 
विज्ञापन


चार दिन बाद शनिवार शाम बच्ची की अर्धनग्न लाश बाजरे के खेत में पड़ी मिली। बच्ची संभल की रहने वाली थी, जो मां के साथ बिल्सी इलाके में ननिहाल आई थी। छह नवंबर को घर के बाहर खेलते समय बच्ची को अगवा कर लिया गया था।       
विज्ञापन


करीब चार वर्षीय बच्ची संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। पांच नवंबर को मां और छोटे भाई के साथ बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन छह नवंबर की दोपहर बच्ची ननिहाल में घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। तभी से परिवार वाले बच्ची को तलाश रहे थे। कुछ पता न लगने पर मामा की ओर से बिल्सी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिसे शुक्रवार को अपहरण की धारा 363 में तरमीम कर दिया गया था। 

उधर, परिवार वाले लगातार बच्ची को तलाश रहे थे। शनिवार शाम कुछ लोगों को एक खेत में खड़ी बाजरे की फसल के अंदर से बदबू आती महसूस हुई। 

इसका पता लगने पर शाम करीब साढ़े चार बजे परिवार वालों ने बाजरे के जाकर देखा तो बच्ची की अर्र्द्धनग्न हालत में लाश पड़ी मिली। हत्यारों ने बच्ची की सलवार उतारकर गले में कसकर बांध दी थी। 

लाश सड़ चुकी थी, जिससे अनुमान है कि बच्ची की हत्या अपहरण के दिन ही कर दी गई थी। परिवार वालों का कहना है कि शव और मौके के हालात देखकर लगता है कि दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को गला घोंटकर मारा होगा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

बच्ची रिश्तेदारी में आई हुई थी, जो छह नवंबर को अचानक लापता हो गई थी। उसकी लाश जिस स्थिति में मिली है, उससे हत्या ही माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।  
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed