{"_id":"67ae47077c28aef5c20b39eb","slug":"useful-for-badaun-also-cheating-in-the-name-of-job-by-claiming-to-be-nephew-of-dataganj-mla-bareilly-news-c-4-bly1015-580137-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बदायूं के लिए भी उपयोगी, दातागंज विधायक का भतीजा बताकर नौकरी के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बदायूं के लिए भी उपयोगी, दातागंज विधायक का भतीजा बताकर नौकरी के नाम पर ठगी
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती को संविदा पर नौकरी दिलाने के बहाने उससे एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये मांगने पर अपहरण व दुष्कर्म की धमकी दी। सुभाषनगर थाने में आरोपी शिवा सिंह तोमर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि वह खुद को बजरंग दल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और दातागंज विधायक का भतीजा बताता था।
रेलवे कॉलोनी निवासी सिमरन ने सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बताया कि स्नातक के बाद नौकरी की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात करगैना की इफको कॉलोनी निवासी शिवा सिंह तोमर से हुई। शिवा ने खुद को बजरंग दल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह को अपना ताऊ बताया।
ऊंची पहुंच का हवाला देकर शिवा ने दो लाख रुपये में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। सिमरन ने एक लाख रुपये 28 नवंबर 2024 को शिवा के बताए अनुसार अनिकेत सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में भेज दिए।सिमरन का आरोप है कि शिवा ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई और रुपये भी नहीं दिए।
विज्ञापन
रुपये मांगने पर शिवा गाली-गलौज पर उतर आया और उसे धमकी दी कि अपहरण कर दुष्कर्म करवा देगा और जान से मार देगा। सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है, विवेचना के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। ब्यूरो
--
इस नाम का मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है। अगर किसी व्यक्ति ने गलत किया तो पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। - राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज