{"_id":"6a0a108b882d25d07d0593e6","slug":"urs-of-hazrat-qadeer-mian-celebrated-in-a-spiritual-atmosphere-bareilly-news-c-4-bly1053-886344-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुहानी माहौल में मनाया हजरत कदीर मियां का उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुहानी माहौल में मनाया हजरत कदीर मियां का उर्स
विज्ञापन
बरेली। आस्ताना-ए-आलिया मोहम्मदिया (दरगाह वली मियां) में पीर-ए-तरीकत कुतुबुलअकताब अल्हाज मौलाना शाह वली मोहम्मद (वली मियां) केे पीरो मुर्शिद हजरत मौलवी सैयद अब्दुल कदीर मियां का एक दिवसीय कुल शरीफ रुहानी माहौल में मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर अकीदत का इजहार किया।
आस्ताने पर सुबह से जायरीन के आने के सिलसिला शुरू हो गया था। कार्यक्रम का आगाज कुरान पाक की तिलावत से किया गया। फातेहा के बाद दुआ-ए-खैर की गई। इसमें मुल्क की सलामती व अमन चैन के लिए सज्जादानशीं अल्हाज अनवर मियां ने दुआ की। कुल शरीफ में सैयद नाजिर अली (चांद), हाजी आरिफ उल्लाह, अब्दुल जब्बार, शराफत, इफ्तेखार हुसैन, रियासत, फिरासत, मोहम्मद आरिफ आदि मौजूद रहे।
खानकाह के खादिमों ने बनाया खाना
उर्स में शिरकत करने वाले जायरीन के लिए रात भर आस्ताने के लंगरखाने में खाना तैयार किया गया। खानकाह के खादिमों ने दाल बनाई और औरतों ने रोटियां तैयार कीं।