फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urban hospital sealed, registration cancelled

Bareilly News: अर्बन अस्पताल सील, पंजीकरण भी हुआ निरस्त

Sun, 20 Sep 2026 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Urban hospital sealed, registration cancelled
बरेली। नियमों को दरकिनार कर स्वालेनगर में संचालित किए जा रहे अर्बन अस्पताल को शनिवार को सील कर दिया गया। भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के लिए गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष पैनल में दर्ज डॉक्टर पेश नहीं हुए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार अर्बन अस्पताल पर फर्जी दस्तावेजों से पंजीकरण और नियम विरुद्ध संचालन का आरोप था। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच कराई गई। हॉस्पिटल इंचार्ज को एक ही समय में दो अस्पतालों में इंचार्ज बनाने की पुष्टि हुई तो नोटिस जारी किया गया। उन्होंने अर्बन अस्पताल में फर्जी तरीके से उनके शैक्षिक व अन्य अभिलेख प्रयोग किए जाने की बात कही थी। अस्पताल की ओटी और पैथोलॉजी भी नियम विरुद्ध संचालित मिले थे, जिसे सील कर दिया गया था। सील तोड़कर वहां दोबारा चिकित्सा कार्य हो रहा था।
विज्ञापन

इसकी भी पुष्टि के बाद पंजीकरण निरस्त किए जाने की चेतावनी दी गई थी। पैनल में दर्ज डॉक्टरों को पेश करने के लिए कहा गया था पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर पंजीकरण निरस्त कर अस्पताल को सील किया गया। भविष्य में अगर नियम विरुद्ध चिकित्सा कार्य होगा तो विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed