फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urban development will be completed and these projects will gain momentum.

Bareilly News: शहरी विकास की पूरी होगी आस परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Urban development will be completed and these projects will gain momentum.
बरेली। इस बजट से शहरी विकास की आस पूरी होगी। हाईवे परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी। पहले से स्वीकृत परियोजनाओं के लिए बजट का सूखा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

नई परियोजनाओं को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जिले के लिए बजट से पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि मिलने के आसार हैं। मेट्रो से सफर के लिए अभी इंतजार ही रहेगा, क्योंकि यह परियोजना फिलहाल डीपीआर के स्तर पर है।
बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए 1,400 करोड़ रुपये और मिलेंगे। इससे निर्माण तेज होगा। बरेली-मथुरा हाईवे के चौथे चरण में 1,527 करोड़ की लागत से बरेली से बदायूं तक 32.5 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। दो हजार करोड़ रुपये से 29.950 किलोमीटर रिंग रोड का निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

तकनीकी मूल्यांकन में फंसी रामगंगा बैराज सिंचाई परियोजना को अगर केंद्रीय जल आयोग की सहमति मिली तो इसके लिए 2800 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।
काम शुरू करानेे के लिए जरूरी बजट मिल सकता है। शहर के विकास से जुड़ी 86.87 करोड़ रुपये लागत की परियोजना को शहरी विकास मंत्रालय की सिटीज 2.0 योजना में मंजूरी मिलने के साथ ही बजट का आवंटन होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने शहरी विकास और हाईवे से जुड़ीं परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए बजट में प्रावधान किए है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed