Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Upset over the failure to resolve their issues, the BKU tehsil president climbed a tower.

Bareilly News: समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भाकियूू के तहसील अध्यक्ष टावर पर चढ़े

Tue, 17 Nov 2026 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Upset over the failure to resolve their issues, the BKU tehsil president climbed a tower.
फतेहगंज पश्चिमी। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने से नाराज भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान सोमवार दोपहर अपने ही गांव मनकरी में मोबाइल टावर पर चढ़ गए। अधिकारियों के आश्वासन और अवैध खनन में शामिल जेसीबी सीज किए जाने के बाद वह शाम छह बजे नीचे उतरे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बालियान दोपहर तीन बजे अपनी मांगों को लेकर टावर पर चढ़े थे। सूचना मिलने पर एसडीएम निधि शुक्ला, न्यायिक मजिस्ट्रेट भानु प्रताप और सीओ हाईवे देवेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुधीर बालियान को नीचे उतरने के लिए मनाया। बालियान ने फोन पर बताया कि उनके गांव मनकरी के पास नदी किनारे अवैध खनन चल रहा है। झुमका तिराहे पर रिंग रोड निर्माण के लिए डंपर से मिट्टी डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी खनन में शामिल हैं। इससे खेत पर जाने वाले रास्ते और गांव की डामर रोड ध्वस्त हो गई है। नदी का रुख भी गांव की ओर हो गया है।
विज्ञापन

सुधीर बालियान ने कहा, जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, मैं नीचे नहीं उतरूंगा। उन्होंने छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने की मांग की। श्मशान भूमि पर कूड़ा डालने पर रोक लगाने की बात कही। कुरतरा गांव में खाद के गड्ढों की जमीन पर कब्जा करने और बगरऊ गांव में खेतों का रास्ता बंद करने जैसे अनेक मुद्दे भी उठाए। हाालांकि आश्वासन मिलने पर वह नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी सीज
एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि किसानों की मुख्य दो समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर मिली एक जेसीबी को सीज कर फतेहगंज पश्चिमी थाने में खड़ा करवा दिया गया है। खनन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके अलावा, छुट्टा पशुओं की समस्या के निवारण के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है। शेष रह गईं शिकायतों का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed