फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Upsc result Aishwarya of Bareilly secured 4th rank in UPSC exam

UPSC Result: सेल्फ स्टडी कर आईएएस बने बरेली के ऐश्वर्य, हासिल की ऑल इंडिया चौथी रैंक, जीत के इस मंत्र से मिली कामयाबी

Mon, 30 May 2022 08:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 May 2022 08:12 PM IST
सार

ऐश्वर्य चार साल से बरेली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। तीन बार वह असफल हुए लेकिन हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत के बाद चौथी बार में सफलता मिली। ऐश्वर्य ने भूगोल विषय के माध्यम से सफलता पाई है।

विज्ञापन
Upsc result Aishwarya of Bareilly secured 4th rank in UPSC exam
सिविल सेवा परीक्षा में चौथी रैंक हासिल करने वाले ऐश्वर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को संघ लोग सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा-2021 के परिणाम जारी कर दिए। इस परीक्षा में बरेली के ऐश्वर्य वर्मा ने आल इंडिया चौथी रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा परिवार गदगद है। ऐश्वर्य को यह सफलता चौथी बार में मिली है। उन्हें 2025 में से 1039 अंक मिले हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से उज्जैन के रहने वाले ऐश्वर्य चार साल से बरेली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। तीन बार वह असफल हुए लेकिन हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत के बाद चौथी बार में सफलता मिली। ऐश्वर्य ने भूगोल विषय के माध्यम से सफलता पाई है। उनके पिता विवेक वर्मा यहां बैंक ऑफ बड़ौदा में अधिकारी हैं।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी
उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए थे। पहली बार सिविल सेवा की परीक्षा में बैठे तो कोचिंग का भी सहारा लिया लेकिन बाद में तीन साल से वह सेल्फ स्टडी कर रहे थे। बरेली के ट्यूलिप ग्रांड में रह रहे ऐश्वर्य ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है।

झांसी की संपदा ने यूपीएससी में हासिल की 79वीं रैंक
झांसी। प्रेमगंज निवासी संपदा त्रिवेदी की यूपीएससी में 69वीं रैंक आई है। चौथी बार परीक्षा देने पर उन्हें सफलता मिली है। संपदा का कहना है कि दादा उन्हें आईएएस बनते देखना चाहते थे। आज उन्होंने अपने दादा का सपना पूरा कर दिया है। आगे चलकर वह शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed