फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UPS Mudiya Jagir Overall Champion

Bareilly News: यूपीएस मुड़िया जागीर ओवरऑल चैंपियन

Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
UPS Mudiya Jagir Overall Champion
बहेड़ी। दमखोदा ब्लॉक की न्याय पंचायत कठर्रा के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडिया जागीर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय देवरनियां में आयोजित प्रतियोगिता में मुड़िया जागीर की टीम ने बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की खोखो, बालिका वर्ग की कबड्डी व बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी विद्यालय की टीम विजेता बनी। लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय देवरनियां की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िया जागीर की सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर पंचायत देवरानियां के सभासद तहसीन बेग और शिक्षक विनोद वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां विनोद कुमार वर्मा, मोहम्मद हसन, लख्मीचंद, शैली जौहरी, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
50 मीटर दौड़ में अंश को पहला स्थान
मीरगंज। न्याय पंचायत चुरई दलपतपुर की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को हुआ। 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंश पहले स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर में फरदीन, 200 मीटर में मोहिद और 400 मीटर में दीपक को प्रथम स्थान मिला। बालिका वर्ग की 100 मीटर में आयात, 200 मीटर में पलक और 400 मीटर में पायल को पहला स्थान मिला। बीईओ राजेश कुमार और राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार गंगवार ने शुभारंभ किया। यहां उर्मिला देवी, निधि सक्सेना, धर्मपाल सिंह, धर्मपाल, अतिराज सिंह आदि मौजूद रहे।
&&&&&&
50 व 100 मीटर दौड़ में अनस को पहला स्थान



बहेड़ी। शेरगढ़ रोड स्थित एक स्कूल में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकास खंड की सभी न्याय पंचायतों में पहले स्थान पर आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।



प्राथमिक बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में राजू नगला के अनस ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में मुरचौड़ा स्कूल के मो. अयान तथा 400 मीटर में डूंडा शुमाली स्कूल के फैजान ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में प्रियांशु पहले तथा अमित दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में भोजपुर स्कूल की टीम को पहला स्थान मिला।




प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राधिका, 100 मीटर में समरीन, 200 मीटर में राधिका तथा 400 मीटर में शिवानी को पहला स्थान मिला। ओवरऑल चैंपियन न्याय पंचायत भोजपुर की टीम रही। इस दौरान सलीम अख्तर, केदार सिंह, रवि पाराशरी, विवेक त्रिवेदी, भारत वीर, अफजाल अहमद, नीतू रानी, मनोज सिंह, नैंसी कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed