{"_id":"61770b7fd054b76bdb5f0c6d","slug":"uprooted-gravel-is-only-doing-rigging-in-road-construction-bareilly-news-bly464023935","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखड़ कर फैली बजरी ही कर रही है सड़क निर्माण में धांधली की चुगली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़ कर फैली बजरी ही कर रही है सड़क निर्माण में धांधली की चुगली
विज्ञापन
सड़क निर्माण की जानकारी हासिल करते मेयर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर ने किया सिटी स्टेशन रोड का निरीक्षण, बोले- सड़क की हालत देख कौन कहेगा, यह 15 दिन पहले बनी
ठेकेदार को चेतावनी दी कि अब अगर गुणवत्ता में कमी मिली तो मुख्ययमंत्री से करेंगे शिकायत
बरेली। पंद्रह दिन पहले बनी सिटी स्टेशन रोड के आठ दिन बाद ही उखड़ जाने की अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो सोमवार को मेयर उमेश गौतम ने सड़क का निरीक्षण किया। सड़क पर उखड़ी पड़ी बजरी देखकर कहा, कौन कहेगा कि यह सड़क पंद्रह दिन पहले ही बनी है। मेयर ने जल निगम अधिकारियों और ठेकेदार से बात कर कहा कि सड़क के निर्माण में अगर फिर इसी तरह की धांधली हुई तो वह सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
मेयर उमेश गौतम ने अटल सेतु से आगे सिटी स्टेशन के सामने से लेकर किला तक सड़क की स्थिति देखी। सड़क पर कई जगह बजरी उखड़ी पड़ी थी। कुछ जगहों पर गड्ढे भी हो गए हैं। मेयर ने कहा कि यह सड़क पंद्रह दिन पहले ही बनाई गई है। अंधा व्यक्ति भी सड़क के ऊपर से गुजरेगा तो बता देगा कि इस सड़क का निर्माण ही नहीं हुआ है। बजरी इस तरह से इकट्ठी है कि लग रहा है कि ट्रॉली से उतारी गई है।
मेयर ने जल निगम के अधिकारियों से बात कर कहा कि निर्माण कार्य में इस तरह की धांधली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी सड़क का दोबारा इसका निर्माण कराया जाए। अलग से बजट खर्च नहीं होगा। दोबारा निर्माण के बाद वह सड़क का फिर निरीक्षण करेंगे। यदि गुणवत्ता में कमी मिली तो ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यह है सिटी स्टेशन रोड की कहानी
जल निगम ने पिछले साल सीवर लाइन बिछाने के लिए सिटी स्टेशन रोड पर खोदाई की थी और सीवर लाइन बिछाने के बाद उसे ऐसे ही छोड़ दिया था। साल भर से लोग खुदी सड़क पर धक्के खा रहे थे और दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे थे। करीब 15 दिन पहले जल निगम ने इस सड़क का निर्माण कराया, लेकिन निर्माण होने के सप्ताह भर बाद ही सड़क उधड़ गई। जगह-जगह गड्ढे हो गए। इसी बीच जल निगम के एई और ठेकेदार के बीच बातचीत का ऑडियो रविवार शाम वायरल हुआ। इसमें घटिया निर्माण सामग्री आने की बात कही गई थी। अमर उजाला ने इसी बातचीत के आधार पर सोमवार के अंक में पेज दो पर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया।
मैंने सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद ही सिटी स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सड़क का दोबारा निर्माण कराएं। यदि गुणवत्ता में कमी मिली तो सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। - उमेश गौतम, मेयर
सड़क का निर्माण कराया गया था। बनने के कुछ दिन बाद ही सड़क उखड़ गई है। इसे लेकर ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। ठेकेदार दोबारा सड़क का निर्माण कराएगा। जिस प्लांट से तारकोल मिक्स होकर बजरी आ रही है, वहां विभाग के एक इंजीनियर को बैठाया जाएगा। माल तैयार होते समय जांच होगी और उसके बाद ही अब निर्माण कार्य कराएंगे। - संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम