{"_id":"5f57e7188ebc3e6a08248ab0","slug":"uproar-stone-pelting-and-firing-in-jagatpur-bareilly-news-bly4190965184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के जगतपुर में बवाल, पथराव और फायरिंगबरेली- जगतपुर में बवाल, पथराव और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के जगतपुर में बवाल, पथराव और फायरिंगबरेली- जगतपुर में बवाल, पथराव और फायरिंग
Wed, 09 Sep 2020 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर में पथराव करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ में गोली लगने से एक महिला घायल, बारादरी में तीन नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विवाद का कारण बताया जा रहा जुआ, एक पक्ष ने बच्चे के अपहरण का लगाया आरोप
बरेली। जगतपुर में दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की, जिसमें गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। उसके पक्ष के लोगों ने विवाद का कारण पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण बताया है जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि विवाद जुआ को लेकर हुआ। घायल महिला के पति की ओर से तीन नामजद समेत अज्ञात लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला और बंधक बनाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार शाम करीब छह बजे जगतपुर में पीली मिट्टी कब्रिस्तान के पास दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के अमन ने बताया कि उनका भांजा वर्षीय बॉबी घर के पास ही खेल रहा था। पेठा वाली गली में रहने वाले एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और घर के पीछे खाली प्लाट में बांधकर डाल दिया। सूचना पर पहुंचे उनके बहनोई महेश उसे खोलकर ले गए। इसके बाद वे लोग आरोपी पक्ष से इसका कारण पूछने गए तो उन लोगों ने घर के सामने आकर गालीगलौज कर मारपीट कर कर दी। साथ ही पीली मिट्टी कब्रिस्तान के पास फायरिंग की, जिसमें उनकी रिश्ते की चाची रीना हाथ में गोली लगने से घायल हो गईं। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। सूचना पर बारादरी पुलिस पहुंची तो आरोपी पक्ष वहां से फरार हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल भेजकर रीना का उपचार कराया। रीना के पति हरिशंकर की ओर से थाना बारादरी में दी गई तहरीर के आधार पर नौशाद उर्फ डब्बा, इमरान, अंशु पटेल समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मोहल्ले में जुआ बताया जा रहा विवाद की जड़
अमन पक्ष के लोग भले ही विवाद का कारण बच्चे का अपहरण बता रहे हों लेकिन आसपास के लोग इसकी वजह जुआ बता रहे हैं। बता दें कि बारादरी का जगतपुर क्षेत्र जुआ के लिए बदनाम है, जिसके चलते यहां पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ और दो व्यक्तियों की हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के हाथ बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ तो उनके बीच पत्थर चल गए। एक महिला को चोट लगी है। फायरिंग नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। - सितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विवाद का कारण बताया जा रहा जुआ, एक पक्ष ने बच्चे के अपहरण का लगाया आरोप बरेली। जगतपुर में दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की, जिसमें गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। उसके पक्ष के लोगों ने विवाद का कारण पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण बताया है जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि विवाद जुआ को लेकर हुआ। घायल महिला के पति की ओर से तीन नामजद समेत अज्ञात लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला और बंधक बनाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।