फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar in the meeting of SP, dispute between district president and former MLA over ticket distribution

Bareilly News: सपा की बैठक में हंगामा... टिकट बंटवारे पर जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक में तकरार

Sun, 06 Aug 2023 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the meeting of SP, dispute between district president and former MLA over ticket distribution
बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को हुई मासिक बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। पूर्व विधायक सुल्तान बेग और जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप में जमकर बहसबाजी हुई। दोनों धड़ों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शिवचरन कश्यप के जिलाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक थी। अपनी बारी आने पर पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हमारा प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। उनके कहने के बाद भी जिलाध्यक्ष ने शाही और शेरगढ़ का टिकट नहीं दिया। इसी दौरान जिलाध्यक्ष पर कुछ आरोप भी लगे। इसी बीच जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप खड़े हो गए। पूर्व विधायक को रोकते हुए बोले- आप बैठ जाइए और अब और कुछ मत बोलिएगा। इसी बात पर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों धड़ों के कार्यकर्ता भी खड़े हो गए और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ते ही कुछ नेताओं ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया। बात मीडिया तक पहुंची तो शुरू में सपा के नेता इस घटनाक्रम से इन्कार करते रहे। बाद में नोकझोंक का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष की नसीहत नहीं आई काम
सपा में पहले भी गुटबाजी के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक महीने पहले ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के पूर्व सांसद, विधायक, मेयर और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। लोकसभा चुनाव में जीत का संकल्प दिलाया था। गुटबाजी छोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया था। इस नसीहत का असर जिलाध्यक्ष की पहली ही बैठक में नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैंने सिर्फ यह कहा कि निकाय चुनाव में हमारी पार्टी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। हमें अधिक मेहनत के साथ सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा। इतने ही जिलाध्यक्ष भड़क गए। -सुल्तान बेग, पूर्व विधायक


मुझे तो लग रहा है कि पूर्व विधायक बोल कुछ रहे थे और उनके मुंह से निकल कुछ रहा था। उन्होंने कहा कि उनके कहने पर शीशगढ़, मीरगंज के टिकट दे दिए गए मगर शाही और शेरगढ़ का टिकट नहीं दिया गया। इस पर उन्हें बताया गया कि सभी टिकट लखनऊ से फाइनल हुए हैं। उनकी बातचीत सुनकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मैंने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई बात नहीं सुनी जाएगी। - शिवचरन कश्यप, जिलाध्यक्ष


जनेश्वर मिश्र को दी श्रद्धांजलि



बरेली। सपा की बैठक में हंगामे से पहले जनेश्वर मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, अरविंद यादव, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विजय पाल सिंह, मयंक शुक्ला मोंटी, अगम मौर्या, भुवनेश यादव, अतुल पाराशरी, कदीर अहमद, पंडित दीपक शर्मा, रविन्द्र यादव, शेर सिंह गंगवार, राम प्रकाश यादव, अरविंद यादव, अशफाक गाजी, चौधरी विजेंद्र सिंह, गौरव सक्सेना, अनिल जौहरी, ऋतिक शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा, मनोहर लाल गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed