फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar in the meeting of Cooperative Development Committee, issue of sugarcane payment dominated

Bareilly News: सहकारी विकास समिति की बैठक में हंगामा, छाया रहा गन्ना भुगतान का मुद्दा

Sun, 30 Mar 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the meeting of Cooperative Development Committee, issue of sugarcane payment dominated
नवाबगंज फोटो 2 गन्ना समिति की बा​​र्षिक बैठक में बोलते सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार
नवाबगंज। सहकारी गन्ना समिति के किसान सभागार में आयोजित सहकारी विकास समिति की वार्षिक बैठक में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने हंगामा किया। ओसवाल चीनी मिल के जीएम के न आने पर समिति के अध्यक्ष ने मिल कर्मियों को बैठक से बाहर निकाल दिया। इससे खफा होकर मिल के एजीएम बैठक छोड़कर चले गए। बाद में जनप्रतिनिधियों ने भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को सहकारी गन्ना समिति के किसान सभागार में सहकारी विकास समिति की वार्षिक बैठक सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डा. एमपी आर्य की अध्यक्षता में हुई। समिति के संचालक सदस्य लालबहादुर गंगवार ने किसानों का गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए समिति और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। इसी बीच सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष निर्भय गंगवार ने ओसवाल चीनी मिल जीएम का बैठक में न आने का कारण मिल कर्मियों से पूछा तो वह जवाब नहीं दे सके। इससे नाराज समिति अध्यक्ष ने ओसवाल चीनी मिल के कर्मियों को बैठक से बाहर करा दिया। बाद में मिल के एजीएम को बात नागवार गुजरी तो वह भी कुछ देर बाद बैठक छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक मणिकांत ने बैठक के कोरम को पढ़कर सुनाया। बैठक के दौरान ही गन्ना भुगतान को लेकर नाराज किसानों ने हंगामा किया, जिस पर विधायक और सांसद ने किसानों को शांत कराकर भुगतान का आश्वासन दिलाया। इस मौके पर सहकारी समिति की सचिव मेघा चर्तुवेदी, उपाध्यक्ष सर्वेश गंगवार, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. एके गंगवार, रविशंकर गंगवार, बीरपाल गंगवार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संस्थापक सदस्यों को बैठक में न बुलाने पर नाराजगी
सहकारी गन्ना समिति की वार्षिक बैठक में पूर्व अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार को छोड़कर किसी भी संस्थापक सदस्यों को नहीं बुलाया गया। इससे संस्थापक सदस्य लक्ष्मीनरायन गंगवार आदि ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि समिति के पदाधिकारियों को सोचना चाहिए कि हम लोगों ने चंदा एकत्र कर समिति का निर्माण कराया। और आज हमें ही दरकिनार किया जा रहा है।

--
गन्ना क्रय केंद्र के प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
समिति के अध्यक्ष निर्भय गंगवार ने ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक और सचिव की मौजूदगी में कहा कि ओसवाल चीनी मिल के एक गन्ना केंद्र प्रभारी ने किसानों का भारी मात्रा में गन्ना की घटतौली की है, जिसका उनके पास पुख्ता सबूत और साक्ष्य हैं। ऐसे में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed