फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar in Bareilly after an attempt to abduct a girl from another community

बरेली में तनाव: दूसरे समुदाय की युवती को ले जाने की कोशिश, हिंदूवादी संगठन धरने पर बैठा; बुलानी पड़ी फोर्स

Thu, 20 Nov 2025 09:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 09:50 PM IST
सार

गुरुवार रात जिम में लापता बेटी की तलाश में घुसे परिजनों पर मारपीट का आरोप लगने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। जिसके चलते अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। 

विज्ञापन
Uproar in Bareilly after an attempt to abduct a girl from another community
बरेली में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित विपिन चौराहे पर बृहस्पतिवार रात काफी हंगामा हो गया। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल यहां एक युवती के घरवाले पहले अपनी बेटी को तलाशने के लिए एक जिम में घुसे।

विज्ञापन


वहां मौजूद लोगों से उनकी मारपीट के बाद उन्होंने बेटी को ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। हिंदूवादी संगठन के लोग भी यहां पहुंचे और सड़क पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक ले जाने की कोशिश की। हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और कर्मचारी नगर चौराहे के पास मिनी बाईपास पर हाईवे जाम कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर तैनात पुलिस ने जब जाम खुलवाने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी भड़क गए। स्थिति बिगड़ने पर इज्जतनगर थाना प्रभारी ने आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर इलाके को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में ले लिया। रात साढ़े नौ बजे भी लोग मौके पर जमे थे। एसपी सिटी और सीओ तृतीय भी लोगों को समझा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed