फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar ensued after remains of banned animals were found

Bareilly News: प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने पर किया हंगामा

Fri, 21 Nov 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Uproar ensued after remains of banned animals were found
हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों की सीओ आंवला से हुई नोकझोंक
विज्ञापन

बिशारतगंज। अलीगंज थाना क्षेत्र की सीमा के समीप बृहस्पतिवार सुबह प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान उनकी सीओ आंवला से नोकझोंक हो गई। सीओ के निर्देश पर बिशारतगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि थाना अलीगंज के गांव तिगाईदत्तनगर में खेत में बृहस्पतिवार सुबह किसानों ने प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े देखे। सूचना पर ग्राम प्रधान, विश्व हिंदू परिषद के मझगवां ब्लॉक प्रखंड अध्यक्ष शिवांश शर्मा, बजरंग दल के रूपचंद, नवीन ठाकुर आदि मौके पर आ गए। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने मांस तस्करों पर दस से अधिक प्रतिबंधित पशुओं को मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर अलीगंज, बिशारतगंज थाना पुलिस के साथ सीओ आंवला नितिन कुमार, एसडीएम विदुषी सिंह आदि पहुंचे। सीओ के समक्ष पदाधिकारी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगे। सीओ से हिंदूवादी संगठनों के कुछ पदाधिकारियों की नोकझोंक हो गई। सीओ ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी दोषियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़ गए। हालांकि एसडीएम के समझाने पर वे पीछे हट गए। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed