फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar at police station with father's body to demand the arrest of his killer.

Bareilly News: पिता के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए शव रखकर थाने में किया हंगामा

Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Uproar at police station with father's body to demand the arrest of his killer.
फरीदपुर (बरेली)। ढकनी गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर पिता की हत्या के मामले में पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन शनिवार को एंबुलेंस से शव लेकर सीधे थाने पहुंचे। आरोपी बेटे, बहू व बेटे के ससुराल वालों की गिरफ्तारी पर अड़ गए और हंगामा किया। जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन मिला तो परिजन शव गांव ले गए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, ढकनी गांव निवासी डालचंद्र राठौर उर्फ डोरीलाल के घर सोमवार सुबह जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हो रहा था। बेटा-बहू दोनों मिलकर पुष्पा को पीटने लगे। डोरीलाल पत्नी पुष्पा को बचाने गए तो दोनों ने उनको पकड़ लिया। हॉकी व बंका से प्रहार किए। इससे डोरीलाल का सिर कई जगह से फट गया था। परिजनों ने उनको बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया और बेटे-बहू व उसके मायके वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर अस्पताल में डोरीलाल की मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद मृतक के परिजन एंबुलेंस से शव लेकर फरीदपुर थाने पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसों से जुल्म सह रहे थे बुजुर्ग दंपती
फरीदपुर। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना में बुजुर्ग डोरीलाल को अपनी जान गंवानी पड़ी। डोरीलाल व उनकी पत्नी पुष्पा काफी समय से बेटे और बहू के अत्याचार को चुपचाप सह रहे थे। उन्होंने छह साल पहले बड़े बेटे गोपीचंद्र की शादी पीलीभीत के महादेवा गांव निवासी ज्ञानदेवी से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बहू ने पीटकर पुष्पा का हाथ तोड़ दिया था। समाज और लोकलाज के डर से वह खामोश रहीं। लाचार दंपती अपने दो अन्य बेटों का पालन-पोषण कर रहे थे। बेटे-बहू ने उन्हें सहारा देना बंद कर दिया। रोटी भी नहीं देते थे। बुजुर्ग ठेले पर हल्दी-मिर्च और मसाले बेचकर गुजारा करते थे। कुछ पैदावार उनकी आठ बीघा जमीन से आ जाती थी। इसी जमीन में हिस्सा लेने के लिए बेटा और बहू पीटने लगे। कई बार गांव में लोगों ने पंचायत कराई पर नतीजा नहीं निकला।

छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
बुजुर्ग डालचंद्र का अंतिम संस्कार उनके सबसे छोटे बेटे प्रदीप ने किया। परिवार के लोगों ने आरोपी गोपीचंद्र की ससुराल में सूचना भिजवाई, पर वह अपने पिता के अंतिम संस्कार पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed