{"_id":"5797b3b64f1c1b697d21ef7a","slug":"up-sugarcane-farmers-at-one-per-cent-insurance-premium","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के गन्ना किसानों को एक फीसदी प्रीमियम पर ही बीमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के गन्ना किसानों को एक फीसदी प्रीमियम पर ही बीमा
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली सहित प्रदेश के गन्ना बहुल 23 जिलों में किसानों को एक फीसदी प्रीमियम पर गन्ने की फसल का बीमा होगा। हालांकि अन्य फसलों का बीमा डेढ़ से लेकर ढाई फीसदी प्रीमियम पर होता है, प्रीमियम राशि के बाकी के अंतर की भरपाई गन्ना विभाग करेगा। इस बारे में बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस आफ इंडिया और यूपी के गन्ना विभाग के बीच अनुबंध हो गया है।
गन्ना आयुक्त विपिन कुमार द्विवेदी ने इस बारे में जारी आदेश में कहा है कि पिछले साल प्रीमियम राशि तथा जानकारी के अभाव में ज्यादा किसानों की फसल का बीमा नहीं हुआ था। इस बार कम प्रीमियम के बारे में बीमा कंपनी से हुए समझौते के बाद बीमा की इस योजना को प्रसारित किया जा रहा है। इसलिए इस योजना से अधिक किसान जुड़ेंगे। कम प्रीमियम की इस योजना से गन्ना बाहुल्य वाले मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर. हापुड़, कासगंज, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, कानपुर, फतेहपुर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, शाहजहांपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी तथा बलरामपुर जिलों को शामिल किया गया है।
ऋण लेने वाले किसानों का शत प्रतिशत बीमा ऋण प्रदाता संख्या की ओर से किया जाएगा। गैर ऋण कृषकों को भी बीमा कराने के लिए विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। पिछले साल प्रदेश के 62,225 गन्ना किसानों का बीमा किया गया था। जिसमें से 693 गन्ना किसानों को 47.09 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।