फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP se detendrá en Ktlkhanen mecánica

यूपी में बंद करेंगे यांत्रिक कत्लखानें 

Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
UP se detendrá en Ktlkhanen mecánica
UP se detendrá en Ktlkhanen mecánica - फोटो : बरेली, अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सपा कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसे। कहा कि टीवी पर आजकल दो शहजादे दिखते हैं। एक से उसकी मां परेशान हैं और दूसरे से उसका बाप परेशान है और दोनों से यूपी की जनता परेशान है। कांग्रेस राज में टूजी, स्पेक्ट्रम, कामवेल्थ गेम तो सपा सरकार में खनन, पुलिस भर्ती, बिजली और अनाज घोटाले हुए। इसलिए ये दो युवाओं का नहीं बल्कि दो घोटालेबाज कुनबों का गठबंधन है। 15 साल से यूपी में चल रहा सपा बसपा का घोटाले और गुंडई का खेल अब खत्म होना चाहिए।
विज्ञापन

फरीदपुर में अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीत रही है। अखिलेश यादव के ‘काम बोलता है’ नारे पर कटाक्ष करते हुए जनता से पूछा-क्या 24 घंटे बिजली मिल रही है, क्या माताएं बहनें सुरक्षित हैं,अस्पताल में दवाई मिलती है, तो फिर काम कहां बोलता है।  यूपी को हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, अपहरण और जमीनों पर कब्जे में जरूर नंबर वन बना दिया है। कहा कि केंद्र ने यूपी को 2.5 लाख करोड़ ज्यादा रुपया दिया। ये पैसा चाचा और भतीजे ले गए।  जो कार्यकर्ता पांच साल पहले छोटे से मकान में रहकर मोपेड पर चलते थे, वह अब शानदार बंगलों में रहकर लग्जरी कारों में चलते हैं।  जिनकी जमीनों पर कब्जे हुए हैं, भाजपा सरकार बनते ही भूमाफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे और जमीन वापस दिलाएंगे। 
विज्ञापन

 अमित शाह ने कहा कि  राहुल गांधी  प्रधानमंत्री से ढाई साल के काम का हिसाब मांग रहे हैं। पहले वह अपने परनाना जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी समेत 60 साल के कांग्रेस के शासन का हिसाब दें।  भाजपा का सीएम शपथ लेते ही रात 12 बजे से यांत्रिक कत्लखाने बंद करने का आदेश जारी कर देगा। फिर किसानों के गाय बैल कोई उठा नहीं पाएगा। 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों को चेक मिल जाएगा। सभा को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, दुर्विजय सिंह शाक्य, भूपेंद्र सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त आदि ने संबोधित किया। संचालन अनिल राणा ने किया। रवींद्र सिंह राठौर ने आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed