{"_id":"65a487bf2c570dc9160173f4","slug":"up-school-closed-news-schools-will-remain-closed-due-to-heavy-cold-in-bareilly-2024-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"School Closed: सर्दी और घने कोहरे की वजह से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई, जानिए अब कब तक बंद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: सर्दी और घने कोहरे की वजह से स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई, जानिए अब कब तक बंद रहेंगे
Mon, 15 Jan 2024 06:55 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Jan 2024 06:55 AM IST
सार
School Closed News: बरेली में घने कोहरे और तापमान में गिरावट की वजह से स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब 12वीं तक के स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
सर्दी की वजह से स्कूल बंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर रेड अलर्ट जारी है। वहीं, घने कोहरे और तापमान में लगातार गिरावट के चलते कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश 16 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सर्दी के कारण स्कूलों में पहले से ही अवकाश चल रहा है। कोहरे के कारण धूप न निकलने की वजह से गलन बढ़ रही है। इस वजह से शिक्षक संगठनों ने भी छुट्टियों का समय बढ़ाने की मांग रखी थी। हालांकि डीआईओेएस ने निर्देशों के अनुपालन के लिए स्कूलों को पत्र जारी किया है। अब 16 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बरेली में छह साल बाद मकर संक्रांति पर ठंड का रेड अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को दिनभर शहरवासी ठिठुरते रहे। बाजारों में चहल-पहल कम रही। शाम ढलते ही सड़कें सूनी हो गईं। रात में घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। रविवार को अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दृश्यता 25 मीटर से भी कम रही।
विज्ञापन
रुहेलखंड के कुछ जिलों में पड़ सकता है पाला
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन तक सीवियर कोल्ड डे रहेगा। फिर सतही स्तर पर हवा का रुख बदलेगा। पुरवाई चलने पर हल्की राहत मिलेगी। इसी दौरान रुहेलखंड के कुछ जिलों में शीतलहर से कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका है।
ठंड से बचाव के सुझाव
- वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं, फॉग लाइट जलाएं।
- बेहद जरूरी न होने तक घर से बाहर निकलने से बचें।
- त्वचा रूखी और खुजलाहट हो सकती हैं, क्रीम लगाएं।
- विटामिन सी से भरपूर फल, सब्जियां खाएं। गर्म पानी पीएं।
- गीले कपड़े न पहनें। सुन्न स्थान को गर्म पानी से सामान्य करें।
- हीटर, ब्लोअर, अलाव जलाएं पर वेंटिलेशन बनाए रखें।
- विद्युत और गैस उपकरण प्रयोग करते समय सुरक्षा उपाय करें।