फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Police first Artificial Intelligence PRO created by ADG Ramit Sharma in Bareilly

बरेली में स्मार्ट पुलिसिंग: एडीजी ने बनाया AI पीआरओ जारविस, लोगों को यातायात नियमों के प्रति करेगा जागरूक

Tue, 21 Jan 2025 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 10:56 AM IST
सार

बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने खुद ही एआई पीआरओ  बनाया है। उसे सब इंस्पेक्टर की रैंक के साथ ही जारविस नाम दिया गया है।

विज्ञापन
UP Police first Artificial Intelligence PRO created by ADG Ramit Sharma in Bareilly
एडीजी ने बनाया एआई पीआरओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'मैं एडीजी का एआई पीआरओ सब इंस्पेक्टर जारविस बोल रहा हूं। हादसों और चालान से बचने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं।' बरेली में स्मार्ट सिटी के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जल्द ही आपको यह आवाज सुनाई देगी। स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए एडीजी रमित शर्मा ने खुद ही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) पीआरओ (पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) बनाया है। उसे सब इंस्पेक्टर की रैंक के साथ ही जारविस नाम दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग प्रदेश में यह काम पहली बार करने का दावा कर रहा है। वह स्मार्ट सिटी के कैमरों के जरिये जुड़कर लोगों को वीडियो और ऑडियो मेसेज भेजेगा। एडीजी ने सोमवार को विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी साझा की है। लोग इसे हाथोंहाथ ले रहे हैं। एक्स पर पोस्ट किए गए 33 सेकंड के वीडियो में जारविस खुद अपना परिचय दे रहा है।
विज्ञापन


शुरू किया काम, सूचना विकार की दी जानकारी
जारविस ने पहली पोस्ट डालकर अपने काम की शुरुआत कर दी है। उसने 33 सेकंड के वीडियो में बताया है कि हाल ही में एडीजी जोन की ओर से इन्फॉर्मेशन डिसऑर्डर (सूचना विकार) पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया है। इससे संबंधित लिंक वीडियो के साथ नीचे दिए गए हैं। आठ लिंक में संबंधित विषय के बारे में काफी रोचक जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियरिंग से है पुराना जुड़ाव
एडीजी रमित शर्मा 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह हापुड़ के निवासी हैं और प्रदेश के कई जिलों व महानगरों में तैनात रहे हैं। वह आईआईटी कानपुर से इलेक्टि्कल इंजीनियरिंग में बीटेक हैं। तकनीक को लेकर वह हमेशा जागरूक रहते हैं। एआई तकनीक को पुलिसिंग में इस्तेमाल करने के पक्षधर हैं और इसी सोच को साकार करने के लिए उन्होंने यह प्रयोग किया है।

बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने बताया कि विभिन्न मीडिया व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये पुलिस जन जागरूकता के प्रयास करती रहती है। एआई तकनीक से डिजिटल पीआरओ बनाकर भी इन्हीं चीजों का प्रसारण किया जाएगा। जाहिर है कि इससे नई पीढ़ी को जागरूक करने में मदद मिलेगी। महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने वाले कार्यक्रमों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed