UP Nikay Chunav: बरेली में 340 मतदान केंद्रों में से 300 संवेदनशील, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
नगर निगम और निकायों के 340 मतदान केंद्र में से तीन सौ संवेदनशील सूची में दर्ज होने पर चुनाव प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार ने चिंता जाहिर की। उन्होंने ऐसे केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की तैयारियों का चुनाव प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार ने जायजा लिया। नगर निगम और निकायों के 340 मतदान केंद्र में से तीन सौ संवेदनशील सूची में दर्ज होने पर चिंता जाहिर की। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने प्रेक्षक को केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बताते हुए निगरानी के पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेक्षक संयुक्ता समद्दार और राजीव पांडेय ने संयुक्त रूप से बरेली कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। ईवीएम को चेक कराया। सभी व्यवस्थाएं सही मिलीं। इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक अतिसंवदेनशील प्लस बूथों पर आधा सेक्शन उपनिरीक्षक, कांस्टेबल और होमगार्ड मिलाकर 30 से ज्यादा पुलिस बल मौजूद रहेगा। इसके अलावा मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। वीडियो कैमरा समेत ड्रोन से भी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने प्रेक्षक को प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाने और सभी बूथ अभेद्य बताया।
77 सेक्टर और 33 जोन में बंटे हैं नगर निकाय
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर निगम में 162 और निकायों में 178 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 148 केंद्र संवेदनशील, 121 केंद्र अतिसंवेदनशील और 31 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस हैं। अतिसंवेदनशील केंद्रों पर 31 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगे हैं।नगर निकायों को 77 सेक्टर और 33 जोन में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस दौरान प्रेक्षक राजीव पांडेय, एडीएम एफआर संतोष बहादुर सिंह, एसीएम द्वितीय राजीव शुक्ला, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कहीं कोई दिक्कत है तो प्रेक्षक को सीधे करें कॉल
मतदान से पहले या मतदान, मतगणना को लेकर कोई अड़चन है तो लोग सीधे चुनाव प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं। प्रेक्षक प्रथम संयुक्ता समद्दार का मोबाइल नंबर 7302809728, प्रेक्षक द्वितीय का मोबाइल नंबर 7302811443 है। इसके अलावा कंट्रोल रूम 0581-2428188, 0581-2422202, 0581-2511061, 0581-2511021 और मोबाइल नंबर 9897921438, 9897894323 पर भी संपर्क कर सकते हैं।कहीं कोई दिक्कत है तो प्रेक्षक को सीधे करें कॉल
मतदान से पहले या मतदान, मतगणना को लेकर कोई अड़चन है तो लोग सीधे चुनाव प्रेक्षक से संपर्क कर सकते हैं। प्रेक्षक प्रथम संयुक्ता समद्दार का मोबाइल नंबर 7302809728, प्रेक्षक द्वितीय का मोबाइल नंबर 7302811443 है। इसके अलावा कंट्रोल रूम 0581-2428188, 0581-2422202, 0581-2511061, 0581-2511021 और मोबाइल नंबर 9897921438, 9897894323 पर भी संपर्क कर सकते हैं।