{"_id":"644c7843c964277b23014bd4","slug":"up-nikay-chunav-candidates-got-election-symbols-in-bareilly-2023-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: बरेली में प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्र, 'जीप' पर सवार हुए सपा समर्थित डॉ. तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: बरेली में प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्र, 'जीप' पर सवार हुए सपा समर्थित डॉ. तोमर
Sat, 29 Apr 2023 07:23 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Apr 2023 07:23 AM IST
सार
नामांकन प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। इसी के साथ प्रत्याशियों ने अब चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी आईएस तोमर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया में शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। मेयर पद पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जहां पार्टी के चुनाव चिह्न पर ताल ठोकेंगे, वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी होने के बावजूद डॉ. आईएस तोमर जीप की सवारी करेंगे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एक-एक कर दोपहर दो बजे तक मेयर पद के उम्मीदवार पहुंचते रहे। उधर, बरेली कॉलेज में नगर निगम के 80 वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कराने वाले पार्षद पद के उम्मीदवारों की कतार लगी रही। मेयर के प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। पार्षद पद के प्रत्याशी समर्थकों और फूल मालाओं के साथ चुनाव चिह्न लेने पहुंचे। परिसर में वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। माहौल शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के अफसर निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मेयर और अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग से 39, पार्षद और सदस्य पद के लिए 42 चुनाव चिह्न निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर प्रतीक आवंटित किए गए।
विज्ञापन
मेयर प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न
नाम पार्टी चुनाव चिह्नउमेश गौतम भाजपा कमल का फूल
डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी कांग्रेस हाथ का पंजा
यूसुफ खान बसपा हाथी
भूपेंद्र कुमार मौर्य आम आदमी पार्टी झाड़ू
मोहम्मद सरताज एआईएमआईएम पतंग
डॉ. आईएस तोमर सपा समर्थित जीप
इरशाद अली निर्दलीय छत का पंखा
नरेश कुमार निर्दलीय पानी की बोतल
बनवारी लाल निर्दलीय पानी का नल
रहीस मियां निर्दलीय वृक्ष
राकेश बाबू कश्यप निर्दलीय रिक्शा
साकिर अली अल्वी निर्दलीय हथौड़ा
संजय निर्दलीय पहिया