फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav 2023 Independent Fatma Raza defeated BJP Deepmala in Badaun City Municipality seat

फात्मा के हाथ शहर की सरकार: पिछली बार जिससे मिली हार, अब उसे ही शिकस्त; दूसरे ही चरण में पिछड़ गईं थीं दीपमाला

Sun, 14 May 2023 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 May 2023 10:08 AM IST
सार

बदायूं शहर नगर पालिका सीट पर निर्दलीय फात्मा रजा ने कब्जा किया है। फात्मा रजा ने भाजपा की दीपमाला को 5485 वोटों से शिकस्त दी है। पिछले चुनाव में दीपमाला से फात्मा 3176 वोटों से हारी थीं। चुनाव बाद से ही दीपमाला गोयल और फात्मा रजा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Independent Fatma Raza defeated BJP Deepmala in Badaun City Municipality seat
निर्दलीय फात्मा रजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं शहर नगर पालिका सीट पर निर्दलीय फात्मा रजा भाजपा की दीपमाला गोयल को 5485 वोटों से हराकर शहर की प्रथम नागरिक बन गई हैं। फात्मा को 27571 वोट, जबकि दीपमाला गोयल को 22086 वोट मिले। पिछले चुनाव में भाजपा की दीपमाला ने सपा से चुनाव लड़ीं फात्मा को शिकस्त दी थी। इस चुनाव में फात्मा रजा 3176 वोटों से हारी थीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए चुनाव के बाद ही प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुईं थीं। सबसे ज्यादा कांटे की टक्कर शहर सीट पर मानी जा रही थी। यहां पिछले दो चुनाव में एक-दूसरे को शिकस्त देती आ रहीं दीपमाला गोयल और फात्मा रजा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा था। 
विज्ञापन


पिछले चुनाव में भाजपा की दीपमाला गोयल ने सपा से चुनाव लड़ी फात्मा रजा को 3176 वोटों से हराया था। उस चुनाव में दीपमाला को 32316 वोट तथा फात्मा रजा को 29140 वोट मिले थे। इससे पहले साल 2015 में हुए उपचुनाव में सपा से चुनाव लड़ी फात्मा रजा ने दीपमाला गोयल को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस बार शहर सीट से दस प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला दीपमाला गोयल और फात्मा रजा में ही माना जा रहा था। सपा द्वारा इस बार सिंबल न देने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष था, जिससे ये भी कयास लगाया जा रहा था कि फात्मा चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसे में भाजपा की राह काफी आसान लग रही थी क्योंकि दीपमाला के सामने कोई भी मजबूत प्रत्याशी नजर नहीं आ रहा था। 

ऐन मौके पर फात्मा ने निर्दलीय नामांकन कराकर भाजपा के सामने चुनौती खड़ी कर दी। इसके बाद भाजपा का पलड़ा लगातार कमजोर नजर आने लगा। पिछले पांच सालों में असंतुष्ट जनता को भी फात्मा के रूप में एक मजबूत प्रत्याशी नजर आया तो उनका वोट भी फात्मा की तरफ रुख कर गया जो दीपमाला की हार का कारण बना।

वोटिंग का कम प्रतिशत बना हार का कारण : दीपमाला
मतगणना के बाद आए परिणामों के बाद भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जनता ने नकारा नहीं है, बल्कि पूरा वोट दिया है। मतदान का कम प्रतिशत ही उनकी हार का कारण बना है। उन्हें समय भी कम मिला था। जितना समय मिला था, उसमें ही जनता से मिल पाईं।
 

मेरी जीत का सारा श्रेय शहर की जनता को : फात्मा
मेरी जीत का सारा श्रेय शहर की जनता को जाता है। ये केवल मेरी जीत नहीं पूरे शहर की जनता की जीत है। जनता ने अपना प्यार और विश्वास मुझ पर जताया है, जिसकी वह आभारी हैँ। सभी लोग अपने तरीके से चुनाव लड़े हैं और सबको लड़ने का अधिकारी भी है। अब आपको पूरा बदायूं नया देखने को मिलेगा। सभी वायदे पूरे किए जाएंगे।
 

पहले राउंड में दीपमाला तो दूसरे में आगे हुईं फात्मा
बदायूं शहर में नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें टिकी थीं। ऐसे में जब मतगणना शुरू हुई तो पहले राउंड में दीपमाला, दूसरे में फात्मा आगे हो गईं। इसके बाद पांच राउंड तक दोनों के बीच कड़ा मुकाबला रहा। मगर, छठे यानी फाइनल राउंड में फात्मा ने बाजी मार ली।

 

शनिवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना का जब पहला राउंड खुला तो दीपमाला गोयल ने 951 वोटों से बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे राउंड में फात्मा रजा ने दीपमाला को तगड़ी चुनौती दे डाली। दूसरे राउंड मेें दोनों का अंतर 648 वोटों का रह गया। फात्मा के वोट जहां 7938 हो गए वहीं दीपमाला का आंकड़ा 7289 पर आ गया। तीसरे राउंड में दीपमाला ने फिर बढ़त बनाई। इस राउंड में दीपमाला को 4971 और फात्मा रजा को 3872 वोट मिले।

चौथे और पांचवें राउंड में दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पांचवें राउंड के बाद दीपमाला 625 वोट से आगे चल रही थीं। ऐसे में छठे और अंतिम राउंड पर सबकी निगाह आकर टिक गईं। जीत हार का फैसला भी इसी राउंड में होना था, इसलिए दोनों प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों की भी धड़कनें बढ़ गईं थीं।

अंतिम राउंड जब खुला तो फात्मा ने दीपमाला को काफी पीछे छोड़ दिया। इस राउंड में दीपमाला केवल 927 वोट पर सिमटकर रह गईं, जबकि फात्मा रजा ने 7046 वोट हासिल किए और वही उनकी जीत का आधार बने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed