Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP News BJP MLA Harish Shakya, Bareilly businessman and three others for Case filed against gang rape Badaun

BJP MLA ने किया पाप!: 'महिला से दुष्कर्म, करोड़ों की जमीन हड़पी', हरीश समेत इन पर आरोप; दो साल दुबकी रही खाकी

Sun, 22 Dec 2024 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Dec 2024 08:50 AM IST
सार

यूपी भाजपा विधायक हरीश शाक्य, बरेली के कारोबारी समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 13 अन्य आरोपियों पर भी जमीन कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 12 दिसंबर को 10 दिन में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
UP News BJP MLA Harish Shakya, Bareilly businessman and three others for Case filed against gang rape Badaun
BJP MLA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले की बिल्सी सीट से भाजपा विधायक हरीश शाक्य, बरेली के कारोबारी समेत तीन लोगों पर शनिवार को सिविल लाइंस थाने में सामूहिक दुष्कर्म और जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 13 अन्य लोगों पर भी जमीन कब्जाने के आरोप में रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर की गई है। कोर्ट ने 12 दिसंबर को आदेश देते हुए 10 दिन के भीतर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा था। बता दें, 20 बीघा जमीन पर कब्जे का विवाद करीब दो साल से चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि इसी सिलसिले में उसकी पत्नी विधायक के पास बातचीत करने गई थी। यहां पर विधायक व दो अन्य लोगों ने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि विधायक उसकी 20 बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सितंबर 2024 को मां और पत्नी विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचीं तो पत्नी के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले को सुनने के बाद न्यायाधीश लीलू चौधरी ने विधायक समेत 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे।
 
Trending Videos

सत्ता के रसूख में दो साल दुबकी रही खाकी, अब कोर्ट के आदेश पर जागी
सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, जमीन हड़पने का मामला हाल का नहीं है। दो साल से यह मामला चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह पुलिस के पास गया, लेकिन सत्ता के डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सिविल लाइंस निवासी युवक का कहना है कि शहर से सटी 20 बीघा से अधिक जमीन पर वर्ष 2022 में बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य की नजर पड़ गई। 

 

विधायक हरीश शाक्य से 80 लाख रुपये बीघा में जमीन खरीदने पर बातचीत हुई, लेकिन विधायक ने रुपये नहीं दिए। इसके बाद विधायक व अन्य लोगों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके चचेरे भाई को पुलिस से पिटवाया गया, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। बाद में मृत चचेरे भाई की पत्नी से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। 
 

इतना ही नहीं मृत चचेरे भाई की पत्नी की तरफ से पीड़ित व उसके पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया यह जा रहा है कि बरेली के राधेश्याम एन्कलेव में रहने वाले आनंद प्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल की फर्म के नाम जमीन के बैनामे हुए। 

 

पिछले दो साल में करीब 60 बैनामे हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बरेली की फर्म ने जमीन काफी सस्ते में खरीदी। इसके लिए विधायक व उसके भाई आदि ने दबाव बनाया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।

इन पर जमीन कब्जाने का आरोप
विधायक हरीश शाक्य, उनके भाई सतेंद्र व धर्मपाल शाक्य, भतीजे ब्रजेश कुमार शाक्य निवासी कादराबाद, हरिशंकर व्यास निवासी जालंधरी सराय थाना सदर कोतवाली, अनेग पाल निवासी आवास विकास बदायूं, आनंदप्रकाश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल राधेश्याम एनक्लेव सिविल लाइंस बरेली, मनोज कुमार गोयल नारायणगंज उझानी, शैलेंद्र कुमार सिंह पंजाबी कॉलोनी नारायणगंज उझानी, हरीशचंद्र वर्मा निवासी डीएम रोड प्रेमनगर बदायूं, विपिन कुमार बाहरचुंगी बदायूं, चंद्रवती, दिनेश कुमार, रामपाल, दिनेशचंद्र ।


 

इन पर सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप
विधायक हरीश शाक्य, बरेली निवासी आनंदप्रकाश अग्रवाल और बदायूं निवासी हरिशंकर व्यास।

इन धाराओं में हुई रिपोर्ट दर्ज 
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने विधायक समेत 16 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420/467/468/471/ 506/376 डी में रिपोर्ट दर्ज की है।

 

अब महिला का मेडिकल कराकर दर्ज होंगे बयान
पुलिस इस मामले में अब दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के बयान दर्ज कराकर उसका मेडिकल कराएगी। दुष्कर्म के साक्ष्य इकट्ठा करना पुलिस के लिए चुनौती होगा। चूंकि दर्ज एफआईआर में महिला ने कहा है कि दुष्कर्म के समय एक आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया है। देखना यह है कि क्या यह वीडियो पुलिस को मिल पाता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed