फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Dy CM Keshav Prasad Maurya attacks opposition over Ram Janmabhoomi vivad

बरेली में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद: आज जन्म भूमि की जमीन पर वो सवाल उठा रहे हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई

Wed, 16 Jun 2021 05:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 16 Jun 2021 05:26 PM IST
सार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को राम मंदिर बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए वो सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

विज्ञापन
UP Dy CM Keshav Prasad Maurya attacks opposition over Ram Janmabhoomi vivad
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को बरेली के सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने राम जन्मभूमि जमीन विवाद को लेकर सवाल उठाने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म भूमि की जमीन को लेकर वो लोग सवाल उठा रहे हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को राम मंदिर बर्दाश्त नहीं हो रहा है इसलिए वो सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन


2022 में 325 सीटें जीतकर भाजपा सत्ता में एक बार फिर से लौटेगी। बता दें कि सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 425.78 करोड़ की परीयोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि उपमुख्यमंत्री के आने से पहले सर्किट हाउस में माहौल बिगड़ गया था। उनके स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं को जब सीओ सिटी ने रोका तो वो विरोध करने लगे और विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशाशन मुर्दाबाद के नारे भी लगाने लगे। इसके बाद सीओ सिटी को मौके से हटाकर किसी तरह मामला शांत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed