फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Crime News Husband used to commit atrocities after watching obscene movies in Bareilly

अश्लील फिल्में देख पति करता हैवानियत: 'नशे की गोली देता... कमरे में बंद कर जाता', आपबीती सुन सिहर गया हर कोई

Thu, 11 Jan 2024 09:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 Jan 2024 09:11 AM IST
सार

लड़की का आरोप है कि उसका पति अब भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
UP Crime News Husband used to commit atrocities after watching obscene movies in Bareilly
crime ad - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल जिले के निवासी युवक ने पुजारी की बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे जबरन शादी की। शादी के बाद युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

संजय नगर निवासी युवती ब्यूटी पार्लर पर काम करती थी। पार्लर आने-जाने के दौरान संभल जिले के बबराला निवासी यश देवल से उसकी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। यश ने बहाने से युवती के अश्लील फोटो बना लिए। फोटो के जरिये यश युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवती ने घर में रखे जेवर और रुपये ले जाकर यश को दे दिए। यश और उसके साथियों ने बंधक बनाकर युवती को प्रताड़ित किया। ब्लैकमेलिंग के कारण युवती को यश से कोर्ट मैरिज करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यश युवती को दिल्ली ले गया और कमरा लेकर रहा। वहां युवती को नशा दे दिया। खुद पोर्न फिल्में देखकर उसके साथ हैवानियत करने लगा। यश युवती को अक्सर कमरे में बंद कर चला जाता था। एक दिन युवती ने हंगामा किया तो यश उसे अपने घर बबराला ले गया। बबराला में सास सुनीता, ससुर अनिल देवल, ननद आंचल देवल परेशान करने लगे। लक्जरी कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। 

विज्ञापन

मांग पूरी नहीं होने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। एक दिन यश देवल और उसके परिजनों ने युवती की पिटाई कर उसका गला दबाने की कोशिश की। विरोध पर युवती को घर से निकाल दिया। युवती ने एसएसपी को बताया कि वह मायके में रह रही है। यश अब भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed