{"_id":"6228911879338f25997aeb61","slug":"up-chunav-2022-sdm-of-baheri-removed-in-bareilly-election-material-was-found-in-garbage-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: बरेली में बहेड़ी की एसडीएम हटाई गईं, कूड़े की गाड़ी में मिली थी चुनाव सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: बरेली में बहेड़ी की एसडीएम हटाई गईं, कूड़े की गाड़ी में मिली थी चुनाव सामग्री
Wed, 09 Mar 2022 05:08 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 09 Mar 2022 05:08 PM IST
सार
बहेड़ी में मतगणना स्थल पर मंगलवार को कूड़े की गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिले थे। इसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने आरओ और बहेड़ी की एसडीएम पारुल तरार को हटा दिया है।
विज्ञापन
बहेड़ी में कूड़ागाड़ी में पोस्टल बैलेट मिलने के बाद हंगामा
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी में मतगणना स्थल पर कूड़े की गाड़ी में चुनाव सामग्री मिलने पर हंगामें के बाद चुनाव आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम ने बहेड़ी की एसडीएम पारुल तरार को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
बहेड़ी में मतगणना स्थल पर मंगलवार को कूड़े की गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिले थे। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने आरओ और बहेड़ी की एसडीएम पारुल तरार को हटा दिया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मामले में पारुल की चूक मिली है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर राजेश चंद्र को तैनात किया गया है।
विज्ञापन