फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board control room started in Bareilly regional office

UP Board Exam: क्षेत्रीय कार्यालय में यूपी बोर्ड का कंट्रोल रूम शुरू, नौ स्क्रीनों से 868 केंद्रों की निगरानी

Thu, 20 Feb 2025 01:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 01:17 PM IST
सार

बरेली में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल में नौ कंप्यूटर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
UP Board control room started in Bareilly regional office
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजने का क्रम बुधवार से शुरू हो गया है। इसी के साथ ही बरेली में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है। निगरानी के लिए कंट्रोल में नौ कंप्यूटर लगाए गए हैं। इन कंप्यूटरों से 24 घंटे बरेली और मुरादाबाद के 868 केंद्रों की निगरानी शुरू हो गई है। इस दौरान खासकर केंद्र के स्ट्रांग रूम पर विशेष निगरानी रहेगी।

विज्ञापन


24 फरवरी को पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल हिंदी और दूसरी पाली में दो से 5:15 बजे हेल्थ केयर की परीक्षा होगी। इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की पहली और सामान्य हिंदी की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। परीक्षा से आधा घंटे पहले बच्चों को केंद्रों पर पहुंचना होगा, जबकि कक्ष निरीक्षकों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। 
विज्ञापन


कई स्तर पर बनाया गया सुरक्षा चक्र 
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड के अधिकारी डटे हैं। सभी केंद्रों पर कापियां पहले से पहुंचाई जा चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पहुंचाने का क्रम बुधवार से शुरू हो गया है। केंद्रों के स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की निगरानी में इसे रखा जाएगा। पेपर लीक न हो, इसके लिए कई स्तर पर सुरक्षा चक्र बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय सचिव नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि परिवहन विभाग को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह निश्चित रूट पर चल रहीं बसों को समय से संचालित कराएं। कोई निरस्त न हो, जिससे परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो। नगर निगम को केंद्रों के आसपास साफ-सफाई रखने, बिजली निगम को केंद्रों पर 24 घंटे बिजली व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पत्र लिखा गया है। 

केंद्र से नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के लिए भी सीएमओ पत्र भेजा गया है। डीआईओरएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि एक रूट पर पड़ने वाले सभी केंद्रों की सूची बनाकर छह वाहनों से प्रश्न पत्र भेजा जा रहा है। इसकी सुरक्षा को देखते हुए वाहनों में एक प्राचार्य, एक शिक्षक, दो चपरासी व दो पुलिस कर्मी को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed