फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP board tightens medical leave policy during up board exams

एग्जाम के दौरान मेडिकल लीव लेना नहीं होगा आसान

Tue, 23 Jan 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 23 Jan 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
UP board tightens medical leave policy during up board exams
doctor
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान चाइल्ड केयर लीव को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग पहले ही रोक लगा चुका है अब मेडिकल लीव को लेकर भी शासन ने सख्त फरमान जारी किए हैं। इस बार परीक्षाओं के दौरान आसानी से मेडिकल लीव नहीं मिलेगी। अगर मेडिकल लीव के लिए आवेदन किया तो सीएमओ की निगरानी में शिक्षक को मेडिकल कराना होगा और उसी रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल लीव प्रदान की जाएगी। डीआईओएस ने स्पष्ट कह दिया कि अगर चिकित्सा परीक्षण में कोई दिक्कत नहीं मिली तो रिपोर्ट सीधे शासन भेज दी जाएगी। बता दें कि परीक्षाओं के दौरान शिक्षक अक्सर मेडिकल लीव पर चले जाते हैं। कक्ष निरीक्षकों की कमी पूरी करने के लिए वित्तविहीन शिक्षकों को लगाना पड़ता है। इस बार मेडिकल लीव में खिलवाड़ नहीं कर पाएंगे। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन ने निर्देश आ गए हैं। परीक्षण के बाद ही मेडिकल लीव दी जाएगी। सीएमओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए 68 अधिकारियों को बनाया मजिस्ट्रेट
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बार शासन ने ही कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। जिले के विभिन्न विभागों में तैनात 68 अधिकारियों को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसमें मुख्य राजस्व अधिकारी से लेकर जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी से लेकर जिला संख्या अधिकारी तक को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। परीक्षाओं के दौरान यह मजिस्ट्रेट छापेमारी करेंगे।
विज्ञापन


करीब छह हजार परीक्षक करेंगे ड्यूटी
परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब छह हजार परीक्षक ड्यूटी करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर पचास फीसदी उसी कॉलेज के और पचास फीसदी बाहर के शिक्षक ड्यूटी करेंगे। 3750 शिक्षक बाहर से ड्यूटी करेंगे। इसमें करीब पंद्रह सौ शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से लिए जाएंगे। बुधवार को सूची फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी पर खास नजर
इस बार जीआईसी में कुछ ऐेसे कॉलेजों के केंद्र पहुंचे हैं जिनपर विभाग की तेज निगाहें हैं। इन कॉलेजों को लेकर डीआईओएस तक शिकायतें भी पहुंच गई हैं। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की सुचिता भंग करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रवेश पत्र को लेकर छात्र परेशान
छह फरवरी से परीक्षाएं हैं और बोर्ड ने अभी तक छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं। छात्र परेशान हो रहे हैं। 25 जनवरी तक प्रवेश पत्र जारी होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना इस बार प्रवेश पत्र आनलाइन हो सकते हैं। छात्र अपना पंजीकरण नंबर डालकर प्रवेश पत्र निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed