{"_id":"686c30d048d14a2172000f99","slug":"up-board-scrutiny-result-released-marks-of-446-students-of-the-board-revised-bareilly-news-c-4-bly1015-677040-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी परिणाम जारी, मंडल के 446 विद्यार्थियों के अंक संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी परिणाम जारी, मंडल के 446 विद्यार्थियों के अंक संशोधित
Tue, 08 Jul 2025 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस प्रक्रिया में हाईस्कूल में 90 और इंटरमीडिएट में 356 समेत कुल 446 विद्यार्थियों के अंकों में संशोधन किया गया है, जिससे उनके प्रदर्शन में सुधार आया है। यह परिणाम मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों के विद्यार्थियों के हैं।
हाईस्कूल की स्क्रूटनी में पीलीभीत में सबसे अधिक 18 विद्यार्थियों के अंकों में संशोधन हुआ है। वहीं, इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अमरोहा के 63 विद्यार्थियों के अंकों में सुधार किए गए है। जिलेवार बात करें तो, हाईस्कूल में बरेली में 13, बदायूं में सात, शाहजहांपुर में आठ, मुरादाबाद में 12, अमरोहा में नौ, बिजनौर में आठ, रामपुर में सात और संभल में आठ विद्यार्थियों के नंबर बढ़े हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में बरेली में 52, बदायूं में 41, शाहजहांपुर में 40, पीलीभीत में 31, मुरादाबाद में 33, बिजनौर में 33, रामपुर में 23 और संभल में 40 छात्रों के अंकों में बढ़ोतरी हुई है।माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली के अनुसार पुनर्मूल्यांकन के बाद संशोधित परीक्षाफल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। जिन परीक्षार्थियों के परीक्षाफल में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उन्हें नो चेंज की सूचना दी गई है।
--
संशोधित अंकपत्र जल्द होंगे जारी
जिन परीक्षार्थियों के परीक्षाफल में संशोधन हुआ है, उनके संशोधित मुद्रित प्रमाणपत्र सह अंकपत्र संबंधित जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से उनके विद्यालयों को भेजे जाएंगे। ऐसे परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वह अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करें और पूर्व में जारी किए गए अंकपत्र - प्रमाणपत्र सह अंकपत्र वापस करते हुए अपना संशोधित अंकपत्र - प्रमाणपत्र सह अंकपत्र प्राप्त कर लें।