फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board exam starts, 6011 students absent in Hindi on first day

Bareilly News: यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, पहले दिन हिंदी में 6011 विद्यार्थी अनुपस्थित

Tue, 25 Feb 2025 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam starts, 6011 students absent in Hindi on first day
बरेली। यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन जिले के 125 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में हिंदी की परीक्षा हुई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गई। पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में 3,527 व इंटर की सैन्य विज्ञान में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के सामान्य हिंदी व साहित्यिक हिंदी में 2475 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दिन कुल 6,011 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन

पहले दिन सुबह 8:30 से 11:45 बजे की पाली में हाईस्कूल हिंदी व इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा को लेकर छात्रों में डर के साथ उत्साह भी देखने को मिला। पेपर देने के बाद केंद्र से बाहर आते हुए हाईस्कूल के छात्रों ने बताया कि पहली बार बोर्ड की परीक्षा देने की वजह से डर था। आसान प्रश्न पत्र को देखकर सारी दुविधाएं दूर हो गई। बताया कि पेपर में कुछ प्रश्न जीवन पर आधारित पूछे गए। परीक्षा में पूछे गए 20 बहुविकल्पीय प्रश्न व आवेदन पत्र के सवाल आसान रहे। परीक्षा की पहली पाली हाईस्कूल में 2398 बालक, 1091 बालिका समेत 3489 व इंटर में नौ बालक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटर हिंदी की परीक्षा कराई गई। केंद्र से बाहर निकलते हुए विद्यार्थियों में खुशी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि पेपर अनुमान के मुताबिक सरल आया और अच्छा हुआ। आसान पेपर समझकर शुरूआत में तो ध्यान नहीं गया, लेकिन अंतिम समय में पेपर को पूरा करने के लिए लिखने की गति बढ़ानी पड़ी। कुछ बच्चों ने बताया कि पिछले साल के पेपर से ही तैयारी करने का फायदा मिला और समय से हो गया। अब गणित व अन्य विषयों का रिवीजन करना शुरू करेंगी। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के लिए पंजीकृत 49225 में से 45698 विद्यार्थी उपस्थित व 3527 अनुपस्थित रहे। इंटर की सैन्य विज्ञान में पंजीकृत 99 में से 90 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी में पंजीकृत 40271 परीक्षार्थियों में से 37796 उपस्थित और 2475 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
- पहली बार बोर्ड परीक्षा बैठना था। इसलिए मन में भय था। लेकिन आसान प्रश्न पत्र देखकर सारा तनाव दूर हो गया। लिखना शुरू किया तो आत्मविश्वास के साथ अंत तक लिखती रही। - सोनी, कक्षा 10
- बोर्ड परीक्षा की वजह से हम केंद्र पर काफी जल्दी ही पहुंच गए थे। प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल सामान्य थे और समय रहते पेपर खत्म कर लिया। - दर्शना, कक्षा 10

- परीक्षा हिंदी की थी, इसलिए बाकी विषयों का भी रिवीजन करती रहीं। यह भी सरल होने के कारण बहुत अच्छा हुआ। इस पेपर को देखकर आने वाली परीक्षा के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है। - दीपिका, कक्षा 12


- पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने उलझाया था, लेकिन अंत में सभी कुछ बहुत आराम से हो गया। अब अगली परीक्षा की तैयारी और अच्छे से करेंगे और बेहतर परिणाम हासिल कर पाएगें। - पायल, कक्षा 12
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed