{"_id":"67bb8baf16eaac740f061312","slug":"up-board-exam-from-today-monitoring-will-be-done-through-cctv-bareilly-news-c-4-lko1064-586901-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से, सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से, सीसीटीवी से होगी निगरानी
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 125 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई गई। इन सभी पर परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय व माध्यमिक शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से सभी केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी होगी। इस बार नकल करने और कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार की सुबह 8:30 से पहली पाली की परीक्षा शुरू होगी। सुबह 11:45 की हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिन्दी व इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी। दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5:15 तक हाईस्कूल की हेल्थ केयर व इंटर की हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
डीआईओएस कार्यालय से जिले के व माध्यमिक शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय ये बरेली व मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों के 867 केंद्रों पर नजर रखी जाएंगी। इसके लिए कुल 33 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें रात की पाली में नौ शिक्षकों की व दिन के दो सात-सात घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही सभी जनपदों में एक-एक कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। प्रत्येक मंडल पर एक-एक प्रशासनिक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। संवाद