फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Class 10th Result 2026 UPMSP High School toppers in Bareilly

UP Board Result 2026: यूपी टॉप 10 में बरेली की पांच छात्राएं, हाईस्कूल में जमाई धाक; देखें टॉपर्स की लिस्ट

Thu, 23 Apr 2026 05:23 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 05:23 PM IST
सार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में बरेली की छात्राओं ने धाक जमाई है। यूपी की टॉप टेन सूची में पांच छात्राओं ने जगह बनाई है। रश्मि का प्रदेश में छठा स्थान है। वह जिला टॉपर बनी हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जिले में इस वर्ष छात्राओं का दबदबा रहा। शीर्ष दस की सूची में शामिल 18 मेधावियों में 11 छात्राएं हैं।  

विज्ञापन
UP Board Class 10th Result 2026 UPMSP High School toppers in Bareilly
हाईस्कूल की टॉपर्स - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम बृहस्पतिवार शाम को घोषित कर दिए हैं, जिसमें बरेली जिले की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सर्वे जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की छात्रा रश्मि ने 96.83 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है। रश्मि ने 600 में से 581 अंक प्राप्त किए हैं। इसी स्कूल की छात्रा रजनी सिंह और शिवानी का प्रदेश में संयुक्त रूप से आठवां स्थान हैं। गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन


रजनी सिंह और शिवानी ने 96.50 फीसदी (579/600) अंक प्राप्त किए हैं। ये दोनों जिले में दूसरे स्थान पर हैं। जिले में तीसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय की गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता रहीं, जिन्होंने 96.17 फीसदी (577/600) अंक प्राप्त किए। प्रदेश में इनका दसवां स्थान है। दामिनी सिंह ने 95.83 फीसदी (575/600) अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: बरेली की बेटियों ने किया कमाल, इंटरमीडिएट की पांच छात्राओं ने यूपी टॉप 10 में बनाई जगह
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें स्थान पर पांच छात्र-छात्राएं रहे, जिनमें इकरा, अभिषेक, भाव्या, सुरजीत बाबू और रोशनी शामिल हैं। इन सभी ने 95.50 फीसदी (573/600) अंक प्राप्त किए। इकरा लायंस रोहिला इंटर कॉलेज जनकपुरी से हैं, जबकि अभिषेक और भाव्या श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज नवाबगंज से हैं। सुरजीत बाबू और रोशनी सर्वे जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा से हैं।

अन्य मेधावी छात्र
छठे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केसरपुर के हर्षित पटेल रहे, जिन्होंने 95.00 फीसदी (570/600) अंक प्राप्त किए। आठवें स्थान पर अरुण कुमार ने 94.50 फीसदी (567/600) अंक हासिल किए। नौवें स्थान पर दो छात्र-छात्राएं रहीं: शकुंतला देवी अग्रवाल एसवीएम एचएसएस फतेहगंज ई के शिवांश मिश्रा और स्पाइस सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाबगंज की शगुन। इन दोनों ने 94.33 फीसदी (566/600) अंक प्राप्त किए।

शीर्ष दस में अंतिम स्थान
जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दक्ष गंगवार ने 94.00 फीसदी (564/600) अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया। जिले के अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन कर अपने संस्थानों का नाम रोशन किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed