फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board 12th Result 2023 Bareilly Former MLA Pappu Bharatul passed the Intermediate exam

UP Board Result 2023: इंटर में पास हुए 55 साल के भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, जानिए अब क्या है सपना

Tue, 25 Apr 2023 05:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 05:05 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली है। उनकी उम्र करीब 55 साल हैं। उनका सपना वकालत करना है। 
 

विज्ञापन
UP Board 12th Result 2023 Bareilly Former MLA Pappu Bharatul passed the Intermediate exam
पूर्व विधायक पप्पू भरतौल को मिठाई खिलाते समर्थक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। बरेली में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.95 प्रतिशत रहा, जबकि इंटर के 73.84 विद्यार्थी पास हुए हैं। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली है।

विज्ञापन


जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने इसे सच साबित कर दिखाया है। उन्होंने इस साल यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। पूर्व विधायक भी पास हो गए हैं। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP Board Result 2023: टॉप 10 में बरेली मंडल के कई छात्र, प्रदेश में दूसरे स्थान पर सौरभ गंगवार

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील बनकर करेंगे लोगों की सेवा- पप्पू भरतौल

पप्पू भरतौल का सपना वकालत करना है। उन्होंने कहा कि वह अब स्नातक और उसके बाद एलएलबी करेंगे। वकील बनकर वह क्षेत्र के ऐसे गरीब लोगों की मदद करेंगे जो पैसे देने में अक्षम हैं। पूर्व विधायक ने नोट्स बनाकर तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और राजनीति की कोई उम्र नहीं होती है। 

संबंधित खबर- UP Board Result 2023: लखीमपुर की छात्रा अपूर्वा का प्रदेश में छठा स्थान, यहां देखें जिला टॉपर्स की सूची

वर्ष 2017 में चुने गए थे विधायक

50 साल के भाजपा नेता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बिथरी चैनपुर से विधायक चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed