फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board 10th 12th Result 2023 Bareilly Pilibhit UPMSP High School Intermediate toppers list

UP Board Result 2023: टॉप 10 में बरेली मंडल के कई छात्र, प्रदेश में दूसरे स्थान पर सौरभ गंगवार

Tue, 25 Apr 2023 05:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली / पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Apr 2023 05:59 PM IST
सार

UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2023 Bareilly Pilibhit UPMSP High School Intermediate toppers list
इंटर टॉपर सौरभ गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम मंगलवार दोपहर घोषित कर दिया गया है। बरेली मंडल के कई छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल गए। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के परिजनों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। 
विज्ञापन

यहां चेक करें अपना रिजल्ट 

UP Board Class 10th 12th Result 2023 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम छात्र अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत के सौरभ ने प्राप्त की दूसरी रैंक 

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी छात्र सौरभ गंगवार ने प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। सौरभ ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इन्होंने 500 में 486 अंक प्राप्त किए हैं। अनिल बाबू कश्यप, रिषभा प्रजापति, सौरव गंगवार ने छठी रैंक प्राप्त की है।

भगवानदास गेंदनलाल इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित गंगवार ने भी छठा स्थान प्राप्त किया है। करन साहनी की नौवीं रैंक आई है। आदेश गंगवार और अर्पित गंगवार ने दसवां स्थान प्राप्त किया है। यह दोनों सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र हैं। 

बदायूं में इंटर 77.11, हाईस्कूल 89.97 परसेंट

बदायूं जिले में इंटर का रिजल्ट 77.11 प्रतिशत और हाई स्कूल का रिजल्ट 89.97 प्रतिशत रहा। इंटर की छात्राओं ने यूपी में अपने स्थान बनाया है। जिसमें शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की रोशनी सिंह और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली की उन्नति शाक्य शामिल हैं। दोनों ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान प्राप्त किया है। 

शाहजहांपुर के अनिकेत का पांचवां स्थान 

शाहजहांपुर के संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के अनिकेत पांडेय को इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी में पांचवा स्थान मिला है। उन्होंने 500 में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता किसान हैं। अनिकेत ने कहा कि उन्होंने प्रतिदिन दो तीन घंटे पढ़ाई की। मोबाइल को हमेशा दूर रखा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।


 

हाईस्कूल में अर्पित का तीसरा स्थान 

हाईस्कूल में पीलीभीत के अर्पित गंगवार ने तीसरी रैंक प्राप्त की है। बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं। इन्होंने 600 में 586 अंक प्राप्त किए हैं। 

क्षितिज का पांचवां स्थान

बरेली के जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र क्षितिज सक्सेना ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 600 में से 584 अंक प्राप्त किए हैं। क्षितिज नाना के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। पिता एंबुलेंस में टेक्नीशियन का काम करते हैं।

विज्ञापन

बदायूं- हाईस्कूल- टॉप टेन

1. आस्था- 95 प्रतिशत - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
2. रामजी- 94.67 प्रतिशत - श्री नौबत सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल बबई भटपुरा
3. छवि गुप्ता- 94.33 प्रतिशित- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली
4. कनिष्का सेन - 94.17 - भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी
5. नीरज पाल- 93.67 - शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं
6. प्रियांशु गोस्वामी - 93.50 - एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुजरिया
7. ज्योति शाक्य- 93.33 - भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बिल्सी
7. हिमांशु- 93.33 - अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय, उझानी
7. सोनाक्षी शर्मा- 93.33- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दातागंज
8. साबिया बी- 93.00 - भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी
9. आशीष कुमार 92.83 - भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
9. अपर्णा सिंह- 92.83 - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
10. सम्राट मिश्रा- 92.67- अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय, उझानी
10. अंशुल शर्मा- 92.67- दयानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मचलई
10. राजमोहन- 92.67- शिवाजी शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, म्याऊं
10. दीप्ती भारती- 92.67- हंसवाहिनी इंटर कॉलेज, उघैती
10. धर्मेंद्र- 92.67 - विद्यावती गर्ल्स इंटर कॉलेज रुदायन
10. ब्रजेश कुमार सिंह- 92.67- सोमशंकर आदर्श इंटर कॉलेज, मोहम्मदपुर बियार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed