{"_id":"5ef9e0b46bde4d46b94ac0fe","slug":"up-bareilly-student-safia-javed-given-exam-with-help-of-oxygen-cylinder-got-69-percent-marks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली की छात्रा ने ऑक्सीजन के सहारे दी परीक्षा, मिला कड़ी मेहनत का फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली की छात्रा ने ऑक्सीजन के सहारे दी परीक्षा, मिला कड़ी मेहनत का फल
Mon, 29 Jun 2020 06:08 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, बरेली
पीटीआई, बरेली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 29 Jun 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल से फेफड़ों की बीमारी के जूझ रही 16 साल की लड़की ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड की परीक्षा परीणाम में उसकी कड़ी मेहनत का फल भी उसे मिल गया है। साफिया जावेद परीक्षा में 69 फीसदी अंकों के साथ पास हुई हैं।
विज्ञापन
साफिया बरेली के मोहल्ला शाहबाद में रहती हैं। साफिया को लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होती है। जिसकी वजह से वो रोजाना क्लास नहीं लेने में असमर्थ थी। साफिया यूपी बोर्ड परीक्षा में प्राइवेट छात्र के रूप में उपस्थित हुई थी।
विज्ञापन
साफिया की मां अमना जावेद ने बताया की उन्होंने परीक्षा में बैठने के लिए अपने परिवार से भी लड़ाई की थी। उन्होंने बताया कि साफिया परीक्षा में उपस्थित होने पर अडिग थी और इसके लिए हमारे साथ लड़ी। हमें विश्वास था कि वह पास हो जाएगी। उसने 69 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए थे। संयुक्त निदेशक, शिक्षा, प्रदीप कुमार ने कहा कि साफिया ने समान बाधाओं का सामना करने वाले अन्य छात्रों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्होंने बताया कि उन्हें एक सामाजिक कार्यकर्ता से सफिया के बारे में पता चला, जिन्होंने उन्हें बताया कि साफिया बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अडिग थी, लेकिन वह अपनी बीमारी के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना ऐसा नहीं कर पा रहा हैं।
उन्होंने बताया कि जब मुझे इसके बारे में पता चला, तो मैंने साफिया के लिए व्यवस्था करने के लिए गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (सफिया के परीक्षा केंद्र) में केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया। मुझे खुशी है कि वह अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुई। इससे सभी का मनोबल बढ़ेगा। साफिया ने एक उदाहरण दिया है।