फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unopposed election decided for most of the ward member posts

Bareilly News: वार्ड सदस्य के अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

Sun, 09 Feb 2025 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election decided for most of the ward member posts
शेरगढ़/बिशारतगंज। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व वार्ड सदस्य के पदों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को अधिकांश जगह वार्ड सदस्य के पद पर एकल नामांकन ही हुए। विकासखंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत दुनका, मानपुर, खाता, गुलड़िया, घटगांव, परेवा आदि गांवों में 8 पंचायत सदस्यों के पद पर सभी जगह एक-एक नामांकन ही जमा हुआ। कई अन्य जगह भी ऐसा ही हाल है। ऐसे में यहां निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 97 (नगला पखुर्नी) से तीन प्रत्याशी नरेश, हरदेव, नसीम बानो ने नामांकनपत्र जमा किया। पर्चा खारिज या नाम वापसी न होने पर यहां चुनाव होना तय है। वार्ड संख्या 25 (लखा) से इरफान ने ही नामांकनपत्र जमा किया है। एक ही प्रत्याशी होने से यहां भी निर्विरोध निर्वाचन होगा।
विज्ञापन

आरओ डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया नामांकन के बाद अब नामांकनपत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इस दौरान एआरओ विवेक त्रिवेदी, एडीओ पंचायत राजीव शर्मा, प्रताप सिंह गंगवार, धर्मेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत भीमलौर रसूलपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य और बलेई भगवंतपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त पदों के उपचुनाव के लिए शनिवार को हुए एक-एक नामांकन दाखिल पत्र दाखिल हुआ। ऐसे में यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।
----
भमोरा में आठ, पुरैनिया में तीन प्रत्याशी
भमोरा/क्योलड़िया। आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत भमोरा में उपचुनाव के लिए कुल आठ नामांकनपत्र जमा हुए। ग्राम प्रधान के बीते दिनों निधन के बाद यहां पद खाली है। क्षेत्र पंचायत के वार्ड 85 (रसूला) में सदस्य की मौत के बाद रिक्त हुए पद पर एक ही नामांकन जमा हुआ। आरओ प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि 10 फरवरी को आवेदन पत्रों की जांच होगी। 11 फरवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 19 फरवरी को मतदान होगा। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुरैनिया के ग्राम प्रधान ख्याली राम की मृत्यु के बाद हो रहे उपचुनाव में शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। इनमें से तीन ने ही नामांकन जमा किए। संवाद
---
ब्लॉक कार्यालय पर ताला, हो गए नामांकन
- सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने को लेकर पारदर्शिता पर उठ रहे सवाल
मीरगंज। विकास खंड में बल्लिया, बीथम आदि ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के नौ रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को नामांकन हुए। इस दौरान ब्लॉक कार्यालय में दिनभर ताला लटका रहने को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
नामांकन के लिए जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वह सुबह ही ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। काफी देर तक इंतजार के बाद भी अन्य लोग नहीं आए। दोपहर 11 बजे तक कार्यालय में ताला लटका था।

खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकनपत्र ही जमा हुआ है। ऐसे में यहां निर्विरोध निर्वाचन होगा। गेट पर ताला होने के सवाल पर कहा कि माह के दूसरे शनिवार के चलते कार्यालय बंद है। एडीओ (पंचायत) को आरओ बनाया गया है। वह कार्यालय में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed