फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Unlock- 3 state government guide line released: Market will open five days a week, curfew will also be open from Friday to Sunday night

अनलॉक- 3 प्रदेश सरकार की गाइड लाइन जारीः सप्ताह में पांच ही दिन खुलेगा बाजार शुक्रवार से रविवार रात में कर्फ्यू भी

Fri, 31 Jul 2020 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
Unlock- 3 state government guide line released: Market will open five days a week, curfew will also be open from Friday to Sunday night
चेकिंग - फोटो : सोशल मीडिया

एक अगस्त से शुरू हो रहे अनलॉक- 3 पर प्रदेश सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दी है। केंद्र सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक सप्ताह के बाकी पांच दिन तो रात का कर्फ्यू हटा दिया गया है लेकिन शनिवार और रविवार की बंदी के साथ शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू भी लागू रहेगा। डीएम नितीश कुमार ने साफ किया है कि यह व्यवस्था 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन

राज्य सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक शुक्रवार रात 10 से सोमवार सुबह पांच बजे के बीच सिर्फ आपातकालीन और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन ही चल सकेंगे। बाजार भी सोमवार से शुक्रवार के बीच ही खुुलेगा। कंटेन्मेंट जोन में लॉकडाउन सख्ती से प्रभावी रहेगा। यहां चिकित्सीय सेवाएं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा बाकी सभी गतिविधियों पर रोक रहेगी। कंटेन्मेंट जोन बनने के बाद भी कहीं संक्रमण के केस निकलने की संभावना हो तो वहां बफर जोन बनाया जाएगा।

विज्ञापन

अभी बंद रहेंगे सिनेमाहॉल और मीटिंग हॉल स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों में रहेंगी दूरियां

कंटेन्मेंट जोन के बाहर सिनेमाहाल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार, सभागार और असेंबली हॉल का प्रयोग करने पर प्रतिबंध लागू रहेगा। 31 अगस्त तक शैक्षिक संस्थाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि पांच अगस्त से जिम खुल जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में आपसी दूरी और मास्क लगाने की अनिवार्यता सख्ती से लागू कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार की एडवाइजरी जारी हो गई है। उसके आधार पर जिले में भी नए सिरे से व्यवस्थाओं और प्रतिबंधों को लागू कर दिया है। -नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed